WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाना अंतर्गत सागर नगर इलाके में गुरुवार देर रात मूसलाधार बारिश का फायदा उठाकर बदमाशों ने शटर का ताला तोड़कर एटीएम लूटने की कोशिश की। नाकाम रहने पर बूथ में तोड़फोड़ कर भाग निकले। बदमाश एटीएम लूटने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।
वहीं, शुक्रवार को जब एक बेसरकारी एटीएम का शटर खुला स्थानीय लोगों ने ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना प्रधान नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुछ देर में ही सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के वेस्ट जोन डीसीपी कुँवर भूषण सिंह, डीडी के एसीपी राजेन छेत्री, एसीपी वेस्ट जोन चंदन दास और प्रधान नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई।

