Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोबाइल बैटरी के ब्लास्ट से फटा बच्चे का पेट
Headlines

मोबाइल बैटरी के ब्लास्ट से फटा बच्चे का पेट

March 25, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बैतूल। सड़क पर पड़ी मोबाइल बैटरी से खेलना चौथी के छात्र को बहुत भारी पड़ गया और इसके कारण उसकी जान पर बन आई। बच्चे को ये बैटरी स्कूल जाते समय रास्ते में पड़ी मिली थी, जिसके बाद वो उसे उठा लाया और खेलने लगा। जमीन पर गिरते ही बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का पेट फट गया और आंतें बाहर आ गईं। इसके अलावा आंख और हाथ-पैर में भी गंभीर चोट आई है। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूटकेश में प्रेमिका का शव ले जा रहा प्रेमी गिरफ्तार

ये घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गजपुर गांव की है। चौथी में पढऩे वाला राजा पिता बल्लू कुमरे शुक्रवार को दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते मे पड़ी मोबाइल बैटरी को बच्चे ने उठा लिया और खेलने लगा। खेल-खेल में बैटरी में अचानक से ब्लास्ट हो गया। बैटरी के टुकड़े उछलकर बच्चे के पेट सहित हाथ-पैर में लगे। ब्लास्ट हुआ तो दूसरे बच्चे डरकर भाग निकले। सड़क पर पड़े लहूलुहान बच्चे को देख ग्रामीण दौड़े और बच्चे के परिवार को सूचना दी। वे उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। बैटरी फटने से बच्चे के पेट और पैर में ज्यादा चोट आई है।

इंसानियत के लिए योगी ने भुला दी थी खुद की तकलीफ

पेट फटा, आंतें निकल आईं बाहर
बच्चे का इलाज करने वाले जिला अस्पताल के सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोट में बच्चे के पेट से आंतें बाहर निकल आई थीं। जिसके बाद फटे पेट की सर्जरी कर आंतों को भीतर किया गया। उन्होंने बताया कि अगर खून ज्यादा बह जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

बारूद और कार्बन पार्टिकल मिले

डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोट जितना तेज था और उससे आई चोट और शरीर पर मिले निशान छर्रे जैसे लग रहे हैं। चोट के पास बारूद और कार्बन पार्टिकल जैसे तत्व भी मिले हैं, इसलिए उस मौके को देखा जाना चाहिए, जहां विस्फोट हुआ था।

थाना क्षेत्र के विवाद में उलझी पुलिस

इतना गंभीर मामला होने के बाद भी अब तक इसमें जांच शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल यह मामला दो थाना क्षेत्रों के बीच विवाद में उलझा हुआ है। चिचोली टीआई अजय सोनी ने बताया कि यह थाना क्षेत्र उनके इलाके में नहीं आता है, यह शाहपुर थाना क्षेत्र का गांव है। वहीं शाहपुर थाना प्रभारी एसएन मुकाती का कहना है कि यह गांव उनके इलाके में भी नहीं आता है। यही वजह है कि अभी इस विस्फोट को लेकर पुलिस की तरफ से पूरी जांच शुरू नहीं की गई है।
मुकाती के मुताबिक यह थाना क्षेत्र कोतवाली के तहत आ सकता है, क्योंकि गांव पाढर के आसपास स्थित है। कोतवाली टीआई अपाला सिंह ने बताया कि वे गांव को लेकर जानकारी जुटा रही हैं।

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो बच्चों को खाना खाने के लिए ट्रेन से उतारा और खुद मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Next Article शनिवार 26 मार्च का राशिफल : जानें आज किन राशियों पर बरसेगी भगवान शनि की कृपा और किनसे शनिदेव होंगे नाराज

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.