Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 06:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कार से कुचलकर वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या, भाई समेत चार लोगों पर आरोप
Headlines

कार से कुचलकर वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या, भाई समेत चार लोगों पर आरोप

September 15, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बरेली। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह की कार से कुचल कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की तहरीर पर अधिवक्ता के भाई समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी और बच्चों ने खुद की जान का भी खतरा बताया है।

विशारतगंज थाना क्षेत्र के अतरक्षेणी गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने बुधवार को यह आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या उनके देवर और उसके तीन साथियों ने मिलकर की है। मंगलवार की शाम जब वह अपने पति और बेटे के साथ अपने घर विशारतगंज जा रही थी। इस दौरान बेटे को टॉयलेट आई तो उन्होंने बाइक सड़क किनारे रोक दी। बेटा टॉयलेट करने चला गया। इस बीच संजय सिंह और उनकी पत्नी फोन पर किसी से बात करने लगे। तभी पीछे से आई एक कार ने संजय सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक के साथ सड़क पर गिर गए। इसके बाद हत्यारों ने दोबारा कार से उन्हें कुचल दिया, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे ने बताया कि पूरी घटना उसके सामने घटी है।

Advertisement

रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी का आरोप है कि उनका देवर मुदित प्रताप सिंह काफी दबंग किस्म का है और आपराधिक वारदातों में लिप्त रहता है। जिस वजह से उनके पति अपने भाई मुदित से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। उनके देवर ने गलत पते पर असलो का लाइसेंस बनवा रखा था, जिसकी शिकायत पति संजय ने अधिकारियों से की थी। इसके बाद से मुदित अपने भाई से रंजिश रखने लगा था। मंगलवार को मौका पाकर मुदित ने वारदात को अंजाम दे डाला। आरोप है कि देवर ने एक साल पहले भी एक लाख रुपये की सुपारी देकर उनके पति की हत्या करने की कोशिश की थी।

उठे सवाल
जांच में घटनास्थल पर पड़ी मोटरसाइकिल और शव के बीच काफी दूरी देखने को मिली है। साथ ही इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने देवर मुदित प्रताप सिंह पर अपने पति को कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुदित के साथ तीन अन्य लोगों के नाम भी उन्होंने बताये है जो इस हत्याकांड में शामिल हैं। चारों लोगों के खिलाफ विशारतगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJEE MAINS-2021 में पहली बार 18 स्टूडेंट बने ‘ऑल इंडिया टॉपर’
Next Article झारखंड: मैजिक वाहन ने दरवाजे पर बैठी महिला को रौंदा, मौत

Related Posts

Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.