अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Kolkata : आईपीएल 2025 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर इस सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल की। मैच के दौरान, सीएसके ने एक समय 60 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को वापसी कराई। ब्रेविस ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। हालांकि, ब्रेविस को आउट करने के बाद KKR के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें मैदान छोड़ने का इशारा किया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। बीसीसीआई ने वरुण को आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही, उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
मैच का हाल
केकेआर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (48), आंद्रे रसेल (38) और मनीष पांडे (नाबाद 36) की पारियों के दम पर छह विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में, सीएसके ने 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की। ब्रेविस के अलावा, शिवम दुबे ने 45 रन की पारी खेली और धोनी ने 18 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
केकेआर की प्लेऑफ की संभावना
इस हार के साथ केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। उनके लिए अगले दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं। केकेआर का अगला मैच 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जबकि 17 मई को उनकी भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी।
सीएसके के अगले मुकाबले
वहीं, सीएसके का अगला मैच 12 मई को राजस्थान रॉयल्स से होगा, इसके बाद 18 मई को टीम गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस जीत के साथ सीएसके ने लगातार चार हार के क्रम को तोड़ दिया है।
इसे भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर क्रैश,पायलट समेत छह की मौत
इसे भी पढ़ें : खड़ी कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर फिर घुस गयी दुकान में…
इसे भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सर्वदलीय बैठक : जवाबी कार्रवाई और रणनीति पर चर्चा

