Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोपाल: सात साल बाद पड़ी रिकॉर्ड ठंड, स्कूलों का बदला टाइम
Headlines

भोपाल: सात साल बाद पड़ी रिकॉर्ड ठंड, स्कूलों का बदला टाइम

January 4, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भोपाल। राजधानी में मंगलवार का दिन कोल्ड डे की तरह रहा। सात साल बाद रिकॉर्ड ठंड पड़ी और दिन का पारा लुढ़ककर 17.3 डिग्री पर आ गया। तेज ठंड को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

पिछले तीन दिन से मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मंगलवार को भोपाल में रिकॉर्ड ठंड रही। दिन का पारा सबसे ज्यादा 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 17.3 डिग्री पर आ गया। सात साल बाद भोपाल में जनवरी में इतनी ठंड पड़ी है। इससे पहले साल 2015 में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश भर में बुधवार सुबह से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्टी कर दी गई है। 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक इसी तरह दिन में ठंड रहेगी। प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है और दिन का पारा भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

auto

तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, शाम से छाएंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान लुढ़क गया। भोपाल समेत प्रदेश के इलाकों जैसे ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव और सतना में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। यह शाम तक 17 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। हिमालय में बर्फबारी और उत्तरी हवाएं चलने के कारण प्रदेश भर में दिन में काफी ठंड महसूस की गई। अभी तीन दिन तक इसी तरह ठंड बन रहेगी। अब आज से कोहरा कम होने लगेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय कोहरा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वस्थ जीवन और परस्पर स्वस्थ संबंधों के लिए खेलों का बहुत महत्व : शिवराज
Next Article सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम में भर्ती

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.