Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी
Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दरोगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार दरोगा भर्ती, बीपीएससी 70वीं परीक्षा और बीएसएससी समेत प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी 13 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र-अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर आए। गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों को जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने रोक दिया। यहां पटना पुलिस के साथ सीआरपीएफ की टीम भी तैनात थी। बैरिकेडिंग लगाए जाने के बाद कुछ अभ्यर्थी उस पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों का एक समूह एग्जीबिशन रोड होते हुए डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगा, लेकिन पुलिस ने वहां भी उन्हें रोक दिया। अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। पुलिस की ओर से उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

1799 पदों की दरोगा भर्ती पर उठाए सवाल

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने 1799 पदों पर हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू कर रही है। जब परीक्षा को लेकर जांच चल रही है तो इसे रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए। छात्रों का कहना है कि इससे सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष मौका मिलेगा। बीपीएससी 70वीं परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई, लेकिन अब तक इसे रद्द करने का फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, बीएसएससी की परीक्षाओं को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया में देरी और अनिश्चितता के कारण लंबे समय से अभ्यर्थी परेशान हैं।

auto

#WATCH | Patna, Bihar: Students hold protest against alleged irregularities in the Bihar Police Sub-Inspector Recruitment examination and BPSC 70th examination, demanding an impartial probe and re-examination.

Heavy security has been deployed at the spot. pic.twitter.com/nqWEZirNls

— ANI (@ANI) September 15, 2026

छात्र बोले- फैसला नहीं हुआ तो बढ़ेगा आंदोलन

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी शिकायतों पर उन्हें बार-बार जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया जाता है, लेकिन ठोस फैसला नहीं लिया जा रहा। छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में वे वर्षों मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा में गड़बड़ी या प्रक्रिया में देरी का सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से 13 सूत्री मांगों पर जल्द फैसला लेने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने यह भी कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

Related Posts

अन्य खबरें

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.