Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 10:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार ‎शिक्षक भर्ती परीक्षा: 20 अगस्त से ‎मिलेंगे एड‎मिड कार्ड, जाने बदले है नियम..
Headlines

बिहार ‎शिक्षक भर्ती परीक्षा: 20 अगस्त से ‎मिलेंगे एड‎मिड कार्ड, जाने बदले है नियम..

August 10, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna. ‎बिहार ‎शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्य‎‎‎र्थियों को ढाई घंटा पहले परीक्षा हॉल में पहुंचने के ‎निर्देश ‎दिए गए हैं। इसके साथ ही क्वा‎लिफाइंग मार्क्स में भी बदलावा ‎किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग ने 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 अगस्त तक इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

  • बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स को लेकर आया नया नियम

आयोग ने कहा है कि परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के गेट एक घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे। अगर पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी तो गेट 9 बजे बंद कर दिए जाएंगे। दोपहर की शिफ्ट में परीक्षा 3.30 बजे शुरू होगी तो गेट 2.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि परीक्षा का समय खत्म होने के बाद अभ्यर्थी ओएमआर आंसर शीट को सील बंद कराने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोड़ेंगे।

इसके अलावा बीपीएससी ने 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स संबंधी नियमों में एक संशोधन किया है। नए नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा के मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स को कम किया जाएगा अगर किसी विषय/वर्ग में 75 फीसदी से कम अभ्यर्थी उत्तीर्ण होते हैं। नोटिस में कहा गया है, विज्ञापन में कहा गया है कि लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 फीसदी, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34 फीसदी एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महिलाओं तथा निशक्त दिव्यांग उम्मीदवारों को 32 फीसदी मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य होगा, वरना वे परीक्षा से बाहर हो जाएंगे। अब इसमें एक संशोधन कुल रिक्तियों या कुल अभ्यर्थी दोनों में से जिसकी संख्या कम हो, उसके कम से कम 75 फीसद तक निम्नतर पूर्णांक में अनुशंसा भेजने के लिए आवश्यकतानुसार उक्त क्वालिफाइंग मार्क्स शिथिल रहेगा।

बता दें ‎कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 24 अगस्त, 25 अगस्त, और 26 अगस्त को दो दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। 24 अगस्त को पहली शिफ्ट में कक्षा एक से पांच तक पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और दूसरी शिफ्ट में कक्षा एक से पांच तक महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। 25 अगस्त को पहली शिफ्ट में सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए और दूसरी शिफ्ट में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य विषय भाषा की परीक्षा होगी।

तीसरे दिन 26 अगस्त को पहली शिफ्ट में कक्षा 9 से 10 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन व विषयों की और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 11 से 12 के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनूंह में 100 करोड़ के नशे का कारोबार, तस्करी की कोचिंग; आतंक से भी रिश्ता
Next Article चाईबासा में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो युवकों को मौत के घाट उतारा

Related Posts

Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
बिहार

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.