Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 10:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नूंह में 100 करोड़ के नशे का कारोबार, तस्करी की कोचिंग; आतंक से भी रिश्ता
Headlines

नूंह में 100 करोड़ के नशे का कारोबार, तस्करी की कोचिंग; आतंक से भी रिश्ता

August 10, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Hisar. नूंह के पुन्हाना से देशभर में सालाना 100 करोड़ रुपए के नशे का कारोबार किया जा रहा है। साथ ही यहां नशा तस्करी का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। यहां लग रहे तस्करी की पाठशाला में देशभर से लोग ज्ञान लेने पहुंचते हैं। इससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है। अधिकारी इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। नूंह पुलिस के अनुसार नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन साल में 64 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए।

  • नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ तीन साल में 64 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए

इसमें 170 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार झारखंड पुलिस ने खुफिया एजेंसी की मदद से हाल ही में इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के अलावा हरियाणा के नूंह जिला स्थित पुन्हाना से ब्राउन शुगर व अन्य नशीले सामान मंगाते हैं।

इनकी तस्करी जमशेदपुर के कोल्हान, कीताडीह, संजयनगर, बर्मामाइंस, जुगसलाई, खरकई नदी तट से सटे बस्ती क्षेत्र, छायानगर व अन्य क्षेत्र में करते हैं। इसके लिए नशा नूंह, यूपी के गोरखपुर, बिहार के रास्ते झारखंड के जमशेदपुर व अन्य शहरों में पहुंचाया जाता है। तस्करी के फंड को आतंकी व देश विरोधी गतिविधियों में लगाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स व सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर में गिरफ्तार इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी अबू फैजल, इरशाद, शीश महमूद, अब्दुल रहमान कटकी, धतकीडीह के अब्दुल समी, मसूद व अख्तर आजादनगर के जीशान अली सहित अन्य का नूंह कनेक्शन है। वह पुन्हान से ब्राउन शुगर व अन्य नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं। इस बाबत नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया।

व्हाट्सएप पर भी उनसे पक्ष जानने के लिए मैसेज किया गया। लेकिन उनका कोई उत्तर नहीं अया। झारखंड पुलिस के महानिदेशक अजय सिंह ने कहा कि पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है कि संगठित अपराधियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें। बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की तैयारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलो जी ये क्या हो गया……ममता को धूल चांटने साथ आ गए भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम
Next Article बिहार ‎शिक्षक भर्ती परीक्षा: 20 अगस्त से ‎मिलेंगे एड‎मिड कार्ड, जाने बदले है नियम..

Related Posts

Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026

पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी, प्रधान सचिव बोले- जल्द निपटाएं पेंडिंग केस

November 4, 2026

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.