Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रायंगल प्रेम में गई बीजेपी नेता के बेटे की जान
Headlines

ट्रायंगल प्रेम में गई बीजेपी नेता के बेटे की जान

October 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

महिला से अवैध संबंध रखने से मना करने पर एक युवक ने अपने दो साथियों के सा‍थ मिलकर भाजपा बूथ अध्‍यक्ष के पुत्र को डंडे से प्रहार कर मौत के घाट  उतार दिया था. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मृतक के तीन दोस्‍तों को ही इस घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार कर हत्‍या का पर्दाफाश कर दिया. यह सनसनीखेज मामला उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का है.

एसपी नॉर्थ अरविन्‍द कुमार पाण्‍डेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा जंगल में सम्‍मय माता स्‍थान के पास के जंगल में भाजपा बूथ अध्‍यक्ष हीरालाल के बेटे राणा प्रताप बेलदार का 16 अक्‍टूबर की सुबह शव मिला था.

auto

एसपी ने  बताया कि अज्ञात बदमाशों ने सिर पर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्‍या कर दी. मर्डर को एक्‍सीडेंट का रूप देने के लिए हमलावरों ने युवक की मोटरसाइकिल को उसके शव के ऊपर गिरा दिया गया था.

एसपी नार्थ ने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 302, 3(2)5 एससी/एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पूछताछ और अन्‍य तथ्‍यों की जानकारी के बाद राणा प्रताप की हत्‍या में राकेश यादव, रामकेश यादव, पन्‍ने लाल का नाम सामने आया. पुलिस ने तीनों को बेनीगंज से गिरफ्तार कर लिया. तीनों से कड़ाई से पूछताछ में उन लोगों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया कि रामकेश यादव का एक महिला के साथ अवैध संबंध रहा है. उसी महिला से राणा प्रताप भी लुक-छिपकर मिलता रहा है. रामकेश यादव उसे बार-बार महिला से मिलने से मना कर रहा था. लेकिन, राणा प्रताप उसकी बात को अनसुना कर रहा था.

यही बात रामकेश को नागवार लगी और उसने राकेश यादव और पन्‍ने लाल के साथ मिलकर उसकी हत्‍या की योजना बनाई और उसकी हत्‍या कर दी. आरोपी राणा प्रताप को उसकी मोटरसाइकिल से लेकर ही सोनबरसा जंगल में सम्‍मय माता के स्‍थान ले गए और डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर हत्‍या कर दी. घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसकी मोटरसाइकिल को उसके ऊपर गिराकर फरार हो गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडॉक्टर ने अपनी प्रेमिका को लगा दिया जहर का इंजेक्शन
Next Article जदयू की गर्भवती महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में, बोलीं- गर्भ में पल रहा बच्चा अभिमन्यू की तरह दिलाएगा जीत

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.