Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 14 May, 2026 • 12:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विधान परिषद में बढ़ी भाजपा की ताकत, सूर्य कुमार शर्मा ने ली शपथ
Headlines

बिहार विधान परिषद में बढ़ी भाजपा की ताकत, सूर्य कुमार शर्मा ने ली शपथ

May 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह विधान परिषद के उपभवन सभागार में आयोजित किया गया, जहां राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह के दौरान पूरे माहौल में राजनीतिक गर्माहट और औपचारिक गरिमा दोनों देखने को मिलीं।

मंगल पांडेय के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

यह सीट बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और सिवान के मौजूदा विधायक मंगल पांडेय के विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। इसी रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में सूर्य कुमार शर्मा निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध जीत को भाजपा के लिए एक अहम राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इसके साथ ही बिहार विधान परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इससे सदन में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है।

प्रभारी सचिव ने पढ़ी निर्वाचन अधिसूचना

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल की ओर से जारी निर्वाचन अधिसूचना को विधान परिषद के प्रभारी सचिव शंकर कुमार ने पढ़कर सुनाया। इसके बाद औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मदन सहनी, डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, श्रीमती रमा निषाद, ई शैलेन्द्र, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसके अलावा विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, रीना देवी, निवेदिता सिंह, कुमुद वर्मा, विजय कुमार सिंह, अनिल सिंह और एनडीए के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सीएम सम्राट, आधे घंटे चली अहम बातचीत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर चला रांची पुलिस का हंटर, 114 धराए
Next Article सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था को तोड़ने वाले खुद मिट गए

Related Posts

Headlines

OMG! 48 घंटे में मिली चार सिर कटी ला’श, मचा कोहराम

May 14, 2026
Headlines

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026
बिहार

बिहार में EV वालों की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते ही खाते में आएगा पैसा

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

OMG! 48 घंटे में मिली चार सिर कटी ला’श, मचा कोहराम

May 14, 2026

राशिफल @ 14 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 14, 2026

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026

बिहार में EV वालों की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते ही खाते में आएगा पैसा

May 13, 2026

बिहार के 8 जिलों में बनेंगे आधुनिक थाना भवन, करोड़ों रुपये खर्च करेगी सरकार

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.