Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, पांच महिलाओं सहित नौ की मौत
Headlines

नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, पांच महिलाओं सहित नौ की मौत

December 15, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एलुरु। आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के जंगारेड्डीगुडेम मंडल के जलेरू के निकट राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पलटकर नहर में गिर गई। इस हादसे में पांच महिलाओं और वाहन चालक चिन्ना राव सहित नौ लोगों की मौत हो गई है। 11 लोगों को निकालकर अस्ताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान करने के साथ ही घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।

बताया गया कि राज्य परिवहन निगम के जंगा जंगारेड्डीगुडेम डिपो की बस अश्वराओपेटा से जंगारेड्डीगुडेम जा रही थी। बुधवार को लगभग 11 बजे नहर पार करते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी। राज्य परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस बस में 47 यात्री सवार थे। इनमें पांच महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बस चालक भी शामिल है। स्थानीय लोगों और मछुआरों के सहयोग से छोटे नाव से कई लोगों को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक केवल तीन यात्रियों की शिनाख्त हो चुकी है। अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

दुर्घटना पर राज्यपाल ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने पश्चिम गोदावरी जिले के जंगारेड्डीगुडेम मंडल में जलेरू के पास हुई इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

बस को निकालने के प्रयास जारी, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

जानकारी के अनुसार पुलिस और जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटी है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस रेलिंग को तोड़कर नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों और मछुआरों के सहयोग से छोटे नाव से कई लोगों को बचा लिया गया है। प्रशासन बस को नहर से निकालने के लिए क्रेन की मदद ले रहा है। बस में भी शव मिलने की आशंका है।

मृतकाें के परिवार को मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना की जांच के आदेश दिए है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव प्रयास उठाने का भी आदेश दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिला ने रातू थाना प्रभारी पर एफआईआर बदलने का लगाया आरोप
Next Article अंचल से जीएम भूमि वाले क्षेत्र के किसानों की आईडी पर रोक

Related Posts

Headlines

नगर आयुक्त के एक निर्देश पर रेस हुआ निगम… दिन-रात जुटकर बदल डाली छठ घाटों की सूरत

November 12, 2026
Headlines

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026
Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नगर आयुक्त के एक निर्देश पर रेस हुआ निगम… दिन-रात जुटकर बदल डाली छठ घाटों की सूरत

November 12, 2026

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

32 साल का तजुर्बा और कानून की बारीक समझ, अब जोबी वीपी संभालेंगे CCL के HR की कमान

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.