अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : चंद घंटों की हुई मूसलाधार बारिश ने झारखंड की राजधानी रांची का हाल बेहाल कर दिया। आज यानी रविवार को दिन के करीब तीन बजे से पांच बजे तक हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान ठनका भी जोरदार ठनकता रहा। नीचले इलाकों की बाततो दूर, शहर के मेन रोड और रिहायशी इलाके में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गये कि सड़क पर बना डिवाइडर भी पानी में डूब गया। राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक IPS अधिकारी के घर का इलाका भी जलमग्न हो गया। हरमू इलाके में मुक्तिधाम के पास के पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। वहीं, बड़का तालाब के इलाके में सड़क और तालाब जैसे एक हो गये। सड़क पर कई गाड़िया बारिश के जमे पानी में आधी डूबी नजर आयी। वहीं, कई गाड़ियां पूरी तरह से डूबी दिखी। शहर के कई घरों में पानी घुस गया। अपार्टमेंट के बेसमेंट में लबालब पानी भरा दिखा। एकलव्य अपार्टमेंट का हाल बुरा है। वहां पानी इस कदर भर गया कि बेसमेंट में लगे बिजली के मीटर तक पहुंचने वाला था। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को यह चिंता सता रही थी कि इस पानी के चलते पूरे अपार्टमेंट में करंट न फैल जाये। इसी बीच मूसलाधार बारिश के चलते कई रोड धंस गये, कई पुल-पुलिया ध्वस्त हो गये। आवागमन बाधित हो गया। कई जगह पेड़ गिरने की भी खबर है।
चंद घंटों की बारिश में डूबी राजधानी रांची… देखें वीडियो#rainalert #Rainworld #RAINY_DAY #ranchi #newssmvad pic.twitter.com/Jtmpu5xlQw
— News Samvad (@newssamvaad) June 22, 2025
इसे भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर ही पुनौरा धाम में होगा मां जानकी मंदिर का निर्माण
इसे भी पढ़ें : DC के नाम पर बना डाला व्हाट्सएप, फिर मांगने लगा ‘मंईयां’ पेमेंट डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : “हम पर भी ध्यान दीजिये सरकार, हम कहां जायें”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार पर वार को तैयार ‘निगरानी’, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

