Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 01:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CCTV से खुल गयी दरिंदे की पोल, नाबालिग के साथ किया…
Headlines

CCTV से खुल गयी दरिंदे की पोल, नाबालिग के साथ किया…

April 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नाबालिग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : एक 11 साल की नाबालिग लड़की का रेप कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने डेड बॉडी को रिकवर कर लिया है। नाबालिग की डेड बॉडी संदेही गुनहगार के घर से बरामद की गयी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान 35 सल के टिंकू शर्मा के तौर पर की गयी। यह वारदात पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से सामने आई है। आरोपी इसी थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 11 साल की नाबालिग लड़की की मानसिक हालत बहुत बढ़िया नहीं थी। वह अक्सर मोहल्ले में घूमा करती थी। बीते कल यानी बुधवार को भी वह दिन के करीब 11 बजे अपने घर से निकली। दोपहर दो बजे तक जब घर नहीं पहुंची तो, परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। घरवाले उसे खोजने लगे। उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका कहीं अता-पता नहीं चल पाया। इसी दरम्यान टिंकू शर्मा ने कुछ लोगों को बताया कि किशोरी उसे मिली थी। आम मांग रही थी। उसे घर भेज दिया था। आसपास के लोगों को संदेह होने पर अगल-बगल के CCTV को खंगाला तो पता चला कि टिंकू शर्मा उस बच्ची को अपने घर की ओर ले जा रहा है। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि 30 हजार में उसे बेच दिया है। इस संबंध में टीओपी 2 पुलिस को जानकारी दी गयी। इल्जाम है कि पुलिस हिली-डुली तक नहीं और उन लोगों को शहर थाना भेज दिया। शहर थाना में भी जानकारी दी गई लेकिन वहां से भी तत्काल कार्रवाई के लिए मौके पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। इस बीच संदेह के आधार पर रात में स्थानीय लोगों ने टिंकू शर्मा के बंद घर को खोला तो वहां नाबालिग लड़की का डेड बॉडी नग्न अवस्था में मिली। उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया गया था।

नाबालिग की डेड बॉडी देखते ही घरवालों और ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। उन लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। अधमरा होकर वह सड़क पर गिर गया। पुलिस के आने के बाद रात करीब 11 बजे उसे इलाज के लिए MRMCH पहुंचाया गया। SDPO मणि भूषण प्रसाद ने मीडिया को बताया कि संदेही गुनहगार युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास, ओवैसी ने फाड़ दिया बिल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, वेतन लौटाने की जरूरत नहीं
Next Article पर्चा फेंक ली थी ह’त्या की जिम्मेदारी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.