Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाइक से रेकी, रात में कांड… चार राज्यों का नेटवर्क झटके में ध्वस्त
झारखंड

बाइक से रेकी, रात में कांड… चार राज्यों का नेटवर्क झटके में ध्वस्त

July 3, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ शहर में बंद घरों को निशाना बनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पिछले दिनों एक ही रात चार घरों में हुई चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। अब पाकुड़ पुलिस ने इन घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने के गहने, चांदी और कांसे के बर्तन, एलईडी टीवी, लैपटॉप, यामाहा आर-15 बाइक समेत लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। इस बात का खुलासा पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने मीडिया के सामने किया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी से पहले पूरे इलाके की रेकी करते थे। बाइक से घूम-घूमकर यह देखते थे कि किस घर में ताला लगा है और परिवार बाहर गया हुआ है। इसके बाद रात होते ही उसी घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

एक रात में चार घरों में चोरी, पुलिस के सामने थी बड़ी चुनौती

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि बीते 28 और 29 जून की रात नगर थाना क्षेत्र के दो बंद घरों में चोरी हुई थी। लगातार हुई इन वारदातों के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। लोगों में यह चर्चा होने लगी थी कि कोई संगठित गिरोह शहर में सक्रिय है। घटना के बाद नगर थाना में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए और एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम को जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना से पहुंची पुलिस

एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई और मुखबिरों का नेटवर्क भी सक्रिय किया। लगातार कई दिनों तक अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। आखिरकार पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ शुरू हुई तो एक-एक कर पूरी कहानी सामने आ गई। आरोपियों ने चोरी की सभी घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

रेकी के बाद टूटता था ताला, मिनटों में समेट लेते थे कीमती सामान

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका तरीका बिल्कुल तय था। पहले बाइक से पूरे इलाके की रेकी करते थे। जिस घर में कई दिनों से ताला लगा दिखता या लोगों की आवाजाही नहीं होती, उसे निशाने पर ले लेते थे। रात के अंधेरे में घर का ताला तोड़कर अंदर घुसते और सबसे पहले सोने-चांदी के गहने, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और आसानी से ले जाए जा सकने वाली कीमती चीजें समेट लेते थे। वारदात के बाद तुरंत वहां से निकल जाते थे ताकि किसी को शक न हो।

लाखों का चोरी का सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूलाल शेख (35 वर्ष), शरीफ शेख (32 वर्ष), रईस शेख (28 वर्ष) और रमजान मिर्जा (38 वर्ष) के तौर पर की गई है। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का काफी सामान बरामद किया है। इनमें करीब 97.620 ग्राम सोने के आभूषण, एक एलईडी टीवी, डेल कंपनी का लैपटॉप और चार्जर, यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल (WB65G6370), चांदी और कांसे के बर्तन, चोरी के दौरान इस्तेमाल किया गया हरा बैग, तीन पेचकस, एक प्लायर और एक पुराना स्मार्टफोन शामिल हैं। एसपी का कहना है कि बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये है और इसकी पहचान कर संबंधित लोगों को लौटाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन चारों ने पहले और किन-किन जिलों या राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

एसपी बोले- अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

एसपी अनुदीप सिंह ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए एसआईटी और नगर थाना की टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने पर स्थानीय पुलिस या भरोसेमंद पड़ोसियों को जरूर सूचना दें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें : कामकाज में हिन्दी को शिखर पर ले गई CCL, मिला प्रथम पुरस्कार का गौरव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के गोपाल प्रसाद सोनी का बढ़ा कद, अब तीन राज्यों की भी संभालेंगे कमान
Next Article पाकुड़ की मिट्टी से रांची के रण तक… DC ने प्रियांशु को थमाई ‘सपनों की किट’

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.