Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 01:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लूटपाट के प्रतिरोध का नतीजा है चान्हो का डबल म’र्डर, चार धराये
Headlines

लूटपाट के प्रतिरोध का नतीजा है चान्हो का डबल म’र्डर, चार धराये

March 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चान्हो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के आनंदशिला गांव स्थित आश्रम में हुए डबल मर्डर का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है। वारदात को अंजाम देने में शामिल चार संदेही गुनगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम जितेंद्र यादव उर्फ छोटू, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी बताये गये। इनके पास से पुलिस ने 12 हजार रुपये, एक चांदी की सिकड़ी, कांड में इस्तेमाल एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली और कुछ कागजात जब्त किये हैं। ये लोग आश्रम में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। प्रतिरोध करने पर मुकेश साहा और राजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। इस बात का खुलासा खलारी DSP रामनारायण चौधरी ने किया है।

DSP चौधरी ने बताया कि बीती रात इंफॉर्मेशन मिली थी कि चान्हो के आनंदमार्ग आश्रम में कुछ हथियारबंद अपराधी घुस आये और हथियार के दम पर लूटपाट की। आश्रम के बाबा 50 साल के मुकेश साह और अरविंद यादव को गोली मारकर फरार हो गये। पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो देखी कि मुकेश साह की मौत हो चुकी थी। वहीं, खून से लथपथ राजेंद्र को रिम्स में भर्ती कराया गया। जख्मी राजेंद्र ने हमलावरों को पहचान लिया था और पुलिस को उनके बारे में सबकुछ बता दिया। इसके बाद इलाज के दरम्यान उसने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement Advertisement

DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने निर्देश पर टीम गठित की गयी। गठित टीम ने राजेंद्र यादव के दिये बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताबड़तोड़ कई जगहों पर रेड मारी एवं चारों संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आये चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वे लोग आश्रम में घुस कर लूटपाट कर रहे थे। वहीं, मुकेश और राजिंद्र विरोध कर रहे थे। विरोध करने के चलते दोनों को गोली मार दिये और वहां से भाग निकले। DSP रामनारयण चौधरी ने बताया कि कांड में शामिल दो और अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही वो दोनों भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इन चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार करने में खलारी DSP रामनारायण चौधरी, खलारी थानेदार जयदीप टोप्पो, बुढ़मू थानेदार रितेश कुमार महतो, एसआई सुरेंद्र कुमार, संजय कुल्लू और संजय कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : कारोबारी को दी थी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleDGP ने महिलाओं और बच्चों को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिये कई निर्देश
Next Article झारखंड पुलिस का जवान गंदा धंधा करते धराया, DSP क्या बोले… जानें

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.