अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह बनी है उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से आए बाढ़ पीड़ितों की मदद करना। तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वह अपने आवास पर बाढ़ से प्रभावित महिलाओं और पुरुषों को खुद खाना परोसते नजर आए। उन्होंने बताया कि देर रात राघोपुर क्षेत्र से कुछ बाढ़ पीड़ित लोग उनके आवास के बाहर बने सिक्योरिटी रूम में आकर बैठ गए थे। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत गेट पर पहुंचे और सभी का हालचाल लिया। इसके बाद तेज प्रताप ने सभी को अंदर बुलाकर उनके लिए खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था की। इतना ही नहीं, उन्होंने सभी को आर्थिक मदद भी दी। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – गरीब और जरूरतमंद की सेवा ही सच्ची भगवान की सेवा होती है।
तेज प्रताप यादव ने घर आये बाढ़ पीड़ितों को खुद परोसा खाना#tejpratapyadav #FloodRelief #Bihar #BiharElections2025 #BiharNews #newssamvad pic.twitter.com/JaA5Ux374s
— News Samvad (@newssamvaad) September 13, 2025
अपने घर आये बाढ़ पीड़ितों की तेज प्रताप यादव ने की आर्थिक मदद#tejpratapyadav #FloodRelief #BiharElections2025 #BiharNews #newssamvad pic.twitter.com/HOZ3mi1oGH
— News Samvad (@newssamvaad) September 13, 2025
बहन रोहिणी आचार्य ने भी शेयर किया भाई का वीडियो
तेज प्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी यह वीडियो शेयर कर भाई के कदम की सराहना की। इस घटना के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गईं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेज प्रताप यादव अब अपने भाई तेजस्वी के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र पर खास ध्यान दे रहे हैं।
दो रोज पहले किया था यह काम…
इससे पहले भी दो दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जब वे राघोपुर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचे थे। वहां वे एक घर के दरवाजे पर रखी खटिया पर बैठ गए, पानी से चेहरा धोया और फिर परिवार से घुलमिलकर बातचीत की। तेज प्रताप यादव की इन गतिविधियों को लेकर सियासी जानकार मान रहे हैं कि वह न केवल अपनी अलग छवि गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि जनता से जुड़ाव भी मजबूत कर रहे हैं।
माननीय नेता श्री तेज प्रताप यादव जी बाढ़ से प्रभावित राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के एक परिवार के घर पहुँचर मुलाक़ात कर उनका हाल चाल जाना और उस परिवार के वर्तमान स्थिति से अवगत हुए और हर संभव मदद करने का वादा किया।#tejpratapyadav #teamtejpratapyadav #raghopur #flood pic.twitter.com/N9EHchnorG
— Team Tej Pratap Yadav (@Team_tejpratap) September 11, 2025
इसे भी पढ़ें : बिहार के इस शहर के लिए अब रांची से सीधी फ्लाइट, कब-कब… जानें

