Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 01:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, JCB से निकाले गए 3 घायल
Headlines

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, JCB से निकाले गए 3 घायल

September 10, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chatra : चतरा जिले के किशुनपुर में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका करीब आधा हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में जा धंसा। हादसे में किशुनपुर निवासी सरयू राणा के 28 वर्षीय बेटे बसंत राणा की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उपेंद्र राणा, रामदेव राणा और गुड्डू राणा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक में फंसी कार, जेसीबी से निकाले गए घायल

जानकारी के अनुसार, बसंत राणा अपने तीन साथियों के साथ बधार की ओर से लौट रहे थे। लखन मिस्त्री के घर के पास पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर के बाद कार ट्रक में फंस गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के परिजन उपेंद्र राणा ने आशंका जताई कि सड़क पर अचानक किसी जानवर के आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हुई होगी। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद किशुनपुर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से भारी वाहनों को खड़ा करने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे वाहनों के कारण सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने और सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर पाकुड़ में भाजपा का हल्लाबोल, DC कार्यालय घेरा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 10 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article IAS विनय चौबे का जमानत के बाद निलंबन खत्म, कार्मिक विभाग में मिली जिम्मेदारी

Related Posts

Headlines

IAS विनय चौबे का जमानत के बाद निलंबन खत्म, कार्मिक विभाग में मिली जिम्मेदारी

September 10, 2026
राशिफल

राशिफल @ 10 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 10, 2026
अन्य खबरें

60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे ₹5000, जानें अटल पेंशन योजना का पूरा गणित

September 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IAS विनय चौबे का जमानत के बाद निलंबन खत्म, कार्मिक विभाग में मिली जिम्मेदारी

September 10, 2026

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, JCB से निकाले गए 3 घायल

September 10, 2026

राशिफल @ 10 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 10, 2026

60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे ₹5000, जानें अटल पेंशन योजना का पूरा गणित

September 9, 2026

‘कॉलगर्ल’ बनाने की खबर पर सरकार का खंडन, अभ्यर्थी बोली- तोड़-मरोड़कर पेश की गयी बात

September 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.