Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 08:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चाईबासा के एनका’उंटर में छत्तीसगढ़ का नक्सली ढेर, SLR और गोलियां जब्त
Headlines

चाईबासा के एनका’उंटर में छत्तीसगढ़ का नक्सली ढेर, SLR और गोलियां जब्त

August 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चाईबासा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र का दुगुनिया, पोसैता, तुम्बागाड़ा इलाका आज यानी बुधवार को भोरे-भोर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। इस इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हो गया। इस एनकाउंटर में एक नक्सली मारा गया। मारे गये नक्सली की शिनाख्त भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर अरुण उर्फ वरुण उर्फ निलेश मदकम के तौर पर की गयी। नक्सली अरुण छत्तीसगढ़ के सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी डेड बॉडी के पास से एक SLR रायफल, गोलियां और रोजाना इस्तेमाल के सामान मिले हैं। अरुण के खिलाफ चाईबासा के अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में छह संगीन मामले दर्ज हैं।

चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को बीते मंगलवार को इंफॉर्मेशन मिली थी कि शीर्ष नक्सली अपने दस्ता के कमांडरों के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई बड़ा कांड करने वाले हैं। इन कमांडरों में कवि सरदार, जयकांत, अरुण, संदीप, शिवा, रिसीभ, अपटन, सनत, अमित मुंडा, भुनेश्वर उर्फ सालुका कायम सोमवारी शामिल हैं। मिली इंफॉर्मेशन को गंभीरता से लिया गया। चाईबासा पुलिस और कोबरा 209BN के जवानों की संयुक्त टीम बनाई गई और सर्च ऑपरेशन पर भेज दिया गया। टीम पर गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया, पोसैता, तुम्बागाड़ा के आसपास के जंगली-पहाड़ी इलाकों में पहुंची, तो जंगल के भीतर से नक्सलियों ने उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने लगे। थोड़ी देर बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले और गोलीबारी बंद हो गयी। जवान जब जंगल के अंदर घुसे तो एक नक्सली के खून से लथपथ डेड बॉडी पड़ी मिली, जिसकी शिनाख्त एरिया कमांडर अरुण उर्फ वरुण उर्फ निलेश मदकम के तौर पर हुई। वहीं, हथियार, गोलियां और रोजाना इस्तेमाल के सामान बरामद किये गये। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें : 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल, IG ने की समीक्षा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल, IG ने की समीक्षा
Next Article बेटे में झलकती है पिता की परछाई, गांव की पगडंडियों पर घूमते नजर आए CM

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.