Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 05:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लद्दाख में टैंक तैनात किया चीन , भारत की ओर से भी भारी बंदोबस्त
Headlines

लद्दाख में टैंक तैनात किया चीन , भारत की ओर से भी भारी बंदोबस्त

June 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है। इस बीच सेना के कुछ सूत्रों ने बताया है कि भारतीय और चीनी सेनाएं अपने बेस पर हथियार, टैंक और जंग के मैदान में इस्तेमाल होने वाली अन्य भारी वाहन ला रही हैं। साथ ही, एलएसी पर आर्टिलरी गन भी लाए जा रहे हैं। भारत और चीन की सेनाएं 5 मई से ही आमने-सामने डटी हैं।

बातचीत जारी, फिर भी बढ़ रही तैनाती

auto

दोनों देशों की सेनाएं अपनी युद्ध की क्षमता उस समय में बढ़ा रही हैं, जब दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीति के स्तर पर बातचीत से झगड़ा सुलझाने की कोशिश की जा रही है। जब चीन की सेना एलएसी पर आर्टिलरी गन और कॉम्बैट वीइकल लाने लगी तो भारतीय सेना भी सीमा के पास अपने बेस पर चीनी सेना को टक्कर देने लायक हथियार और युद्धक वाहनों को लाना शुरू कर दिया। साथ ही, भारतीय वायुसेना भी इस इलाके का लगातार सर्विलांस कर रही है।

भारतीय सीमा में घुसकर चीनी सैनिकों ने बनाए कैंप

सूत्र बताते हैं कि इस महीने की शुरुआत में चीनी सेना ने भारतीय सीमा में घुसकर पैंगोंग सो और गालवान घाटी में कैंप बनाने शुरू कर दिए। भारतीय सेना ने इसका कड़ा विरोध करते हुए चीनी सैनिकों से तुरंत पीछे हटने को कहा ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। चीन ने डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी में भी अपनी सेना की संख्या बढ़ा दी है।

2500 चीनी सैनिक पैंगोंग में तैनात

खबर है कि करीब 2,500 चीनी सैनिक पैंगोंग सो और गलवान घाटी में तैनात किए गए हैं। साथ ही वह अस्थायी इन्फ्रास्ट्रक्चर और हथियार भी जमा कर रहे हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों ने कहा है कि सैटेलाइन इमेज से साफ हो रहा है कि चीन ने अपनी सीमा में डिफेंस इन्फ्रास्टक्चर भी बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, भारतीय सेना का अब तक यह मान रही है कि चीन ये सब सिर्फ भारत पर दबाव बनाने के लिए कर रहा है।

भारतीय सेना समझती है चीनी हथकंडे

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि वो चीन के हथकंडों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। भारतीय सेना इस बात पर अड़ी हुई है कि सीमा पर जब तक स्थिति पहले जैसी नहीं हो जाती, वह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि चीन के साथ मिलिट्री और डिप्लोमैटिक, दोनों लेवल पर बातचीत चल रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में लॉकडाउन खत्म, अनलॉक-1 शुरू, राज्य के अंदर या बाहर जाने के लिए अब पास की जरूरत नहीं, जानिए और क्या-क्या खुलेगा
Next Article पाकिस्तानी हाई कमिशन के दो अधिकारी जासूसी करते रंगे हाथों पकड़ाए

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.