Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चिराग पासवान बिहार CM पद को लेकर बोल गये बड़ी बात… जानें क्या
Headlines

चिराग पासवान बिहार CM पद को लेकर बोल गये बड़ी बात… जानें क्या

July 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चिराग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए ने साफ कर दिया है कि चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जबकि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री बनने की इच्छा तो नहीं जताई, लेकिन यह जरूर कहा कि अगर एनडीए सरकार बनाती है तो डिप्टी सीएम उनकी पार्टी से होना चाहिए। एक टीवी चैनल से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा, “इस समय मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार के पास बिहार को आगे ले जाने का अनुभव है। इसलिए गठबंधन में सीएम पद पर कोई चर्चा की जरूरत ही नहीं है।”

‘पद की लालसा नहीं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता को मिले मौका’

डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, “मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। डिप्टी सीएम एक गंभीर जिम्मेदारी होती है। लेकिन मैं जरूर चाहूंगा कि मेरी पार्टी का कोई ऐसा कार्यकर्ता, जो बिहार में दिन-रात मेहनत कर रहा है, उसे यह जिम्मेदारी दी जाए।”

Advertisement Advertisement

एनडीए की मजबूती ही चिराग पासवान का प्राथमिक लक्ष्य : बीजेपी

चिराग पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, “चिराग जी ने साफ कर दिया है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने खुद डिप्टी सीएम बनने की बात भी नकार दी है। यह दिखाता है कि एनडीए की मजबूती ही उनका प्राथमिक लक्ष्य है।” बीजेपी ने साथ ही महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष नीतीश कुमार की तबीयत का मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एनडीए एकजुट है और मजबूत स्थिति में चुनाव लड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : भरोसे का खू’न : दोस्त का क’त्ल कर उसकी ही माशूका को ले भागा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में अब 166 के जगह महज इतने दुकानों में बिकेगी शराब
Next Article शिव मंदिर के दौरे पर पहुंची डीसी के अचानक रुक गये कदम… जानें क्यों

Related Posts

बिहार

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
बिहार

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.