Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 01:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची सहित 12 जिलों में खूब बरसेंगे मेघ, चलेंगी तूफानी हवाएं
Headlines

रांची सहित 12 जिलों में खूब बरसेंगे मेघ, चलेंगी तूफानी हवाएं

April 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
Ranchi : झारखंड के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में आज मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते कल राज्य में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आज पश्चिमी और मध्य भागों में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकांश स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि भी देखी गई। चंद्रपुरा बोकारो में सबसे अधिक 56.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले तीन दिनों के मौसम की भविष्यवाणी करते हुए, 13 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने की संभावना है। इसी तरह, 14 और 15 अप्रैल को भी हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है, साथ ही वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।

Advertisement

राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 12 से 15 अप्रैल तक बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें गर्जन और बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 16 और 17 अप्रैल को भी रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें : लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, रेस हुए DGP

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article रात के अंधेरे में गांववालों ने फूंक डाला हाइवा… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026
Headlines

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026
झारखंड

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 29, 2026

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.