Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 06:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत ने माधव लाल सिंह के निधन पर जताया शोक, बोले- राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई
Headlines

सीएम हेमंत ने माधव लाल सिंह के निधन पर जताया शोक, बोले- राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई

May 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : गोमिया के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें जनसेवा के लिए समर्पित नेता बताया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी कर कहा कि माधव लाल सिंह का निधन बेहद दुखद है और यह सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा कि माधव लाल सिंह ने एकीकृत बिहार सरकार से लेकर झारखंड राज्य गठन के बाद तक लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहकर समाज और जनता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराया जाए। सरकार के इस फैसले से उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों के बीच भावुक माहौल है। माना जा रहा है कि यह सम्मान उनके लंबे सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक योगदान और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए दिया गया है।

पूर्व मंत्री स्व श्री माधव लाल सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन! https://t.co/DF0o7EkPCb

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 13, 2026

गोमिया की राजनीति का बड़ा चेहरा थे माधव लाल सिंह

माधव लाल सिंह झारखंड और पहले के एकीकृत बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने गोमिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में भी अहम जिम्मेदारियां निभाईं। क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे नेता की थी, जो लोगों की समस्याएं सुनते थे और उन्हें उठाने में सक्रिय रहते थे। गोमिया और आसपास के इलाकों में उनका अच्छा जनाधार माना जाता था। आम लोगों के बीच उनकी पहुंच और सहज व्यवहार ने उन्हें एक जननेता की पहचान दिलाई थी।

राजनीतिक गलियारों में शोक, समर्थकों में मायूसी

माधव लाल सिंह के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल बन गया। कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोमिया समेत आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों के बीच गम का माहौल है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि माधव लाल सिंह का जाना झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन के साथ झारखंड की राजनीति का एक अनुभवी अध्याय खत्म हो गया।

इसे भी पढ़ें : हाथ छूटा… जिंदगी फिसली… फिर मौ’त के जबड़े से खींच लायी RPF

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘जियो भारत’ ने बदली बिहार-झारखंड की डिजिटल तस्वीर… जानें कैसे
Next Article CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी : 85.20% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों का जलजला

Related Posts

Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Headlines

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.