Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 02:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत ने चतरा के लोगों को दिया 249.80 करोड़ का तोहफा
Headlines

सीएम हेमंत ने चतरा के लोगों को दिया 249.80 करोड़ का तोहफा

December 26, 2023No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chatra/Ranchi : चतरा को नए साल में बाईपास रोड की सौगात मिलेगी। इसके टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जनवरी में इसका शिलान्यास होगा। 650 करोड़ रुपए से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और करीब 225 करोड़ रुपए से 115 किलोमीटर उच्चस्तरीय सड़क बन रही है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष फोकस है, क्योंकि इसी के जरिए विकास का द्वार खुलता है। उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने कही। मौका था चतरा के सिमरिया में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का। मौके पर सीएम ने यूपीएससी और जेपीएससी जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को लेकर इंटीग्रेटेड कोचिंग सेन्टर, ब्लॉक कंप्यूटर सेन्टर और माइनिंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया।

पहले आवेदन लेकर आप भटकते थे, आज आपके दरवाजे आ रही सरकार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले आप अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकते रहते थे। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर का चक्कर लगाते रहते थे। दलालों के चक्कर में फंस जाते थे। आपका पैसा भी बर्बाद होता था और समय भी। इसके बाद भी आपकी समस्या जस की तस बनी रहती थी। लेकिन,  आज सरकार आपका दरवाजा खटखटा रही है। पंचायतों में लग रहे शिविर में अधिकारी दल बल के साथ पहुंच रहे हैं और आपकी समस्या का समाधान करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं से आपको जोड़ रहे हैं।

हर साल चलेगा यह कार्यक्रम, नई योजनाएं लेकर आपके बीच आएंगे

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि साल 2021 से “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम शुरू हुआ। साल 2022 में इसका दूसरी बार आयोजन किया गया और इस साल 24 नवंबर से यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लग रहे शिविरों में त्यौहार जैसा माहौल है। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिन गांवों और पंचायत में जाने के लिए अच्छी सड़के नहीं है, वहां भी अधिकारी योजनाओं की गठरी लेकर पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर सरकार को काफी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम आगे भी हर वर्ष आयोजित होगा और सरकार नई-नई योजनाओं को लेकर आपके बीच आएगी, ताकि इस राज्य की जनता को उनका हक और अधिकार दे सकें।

आपके दुःख-दर्द में सरकार आपके साथ हमेशा है

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह एक संवेदनशील सरकार है, जो आपकी दुःख-दर्द में आपके साथ हमेशा खड़ी है। हमारी कोशिश है कि एक-एक व्यक्ति की परेशानियों को दूर कर सकें। “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिये हमें पिछले दो चरणों में जितने आवेदन मिले, उसके आधार पर हम समस्याओं की प्राथमिकता तय कर एक-एक कर समस्याओं का समाधान करने का काम कर रहे हैं।

संसाधनों की कमी नहीं, फिर भी पिछड़ता गया राज्य

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जब झारखंड अलग राज्य बना, उस वक्त यहां का सरप्लस बजट हुआ करता था। सरकार का खजाना भरा था। संसाधनों की कोई कमी नहीं थी। फिर भी राज्य पिछड़ता चला गया। गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी यहां के लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही थी। लेकिन, पिछले दो दशकों के दौरान इस पर किसी सरकार को इसकी चिंता नहीं थी। राज्य का विकास हाशिये पर चला गया। लेकिन, जब से हमारी सरकार बनी है, तमाम चुनौतियां और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी विकास को रफ्तार देने का काम कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य वासियों को सशक्त बना रहे हैं।

हमारी सरकार ने लिए कई तगड़े फैसले

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण, हित और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई ऐतिहासिक और मजबूत निर्णय लिए हैं। सार्वजनिक पेंशन योजना के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं और परित्यक्ता को पेंशन से आच्छादित किया गया है। वहीं, अबुआ आवास योजना के माध्यम से 8 लाख गरीबों को तीन कमरों का मकान दिया जाएगा। पहले की सरकारों में 11 लाख राशन कार्ड अमान्य कर दिए थे, हमारी सरकार ने 20 लाख हरा राशन कार्ड जारी कर लाभुकों को मुफ्त में अनाज दे रही है। वहीं, राज्य में संचालित सभी कंपनियों और संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देने संबंधी कानून भी बनाया है। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत गांव से शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है। इसके तहत बुजुर्गों, महिलाओं विद्यार्थियों, दिव्यांगों और झारखंड आंदोलनकारी को निःशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। सीएम ने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान हर किसी के लिए सरकार की योजना है। आप अपनी जरूरत की योजनाओं का चयन करें और इसका लाभ लें। सरकार की कोशिश की सभी को अपने पैरों पर खड़ा कर सकें।

स्कूल से लेकर विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकार दे रही आर्थिक सहायता

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर सरकार का विशेष फोकस है। बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी पढ़ाई में आर्थिक तंगी बड़ा नहीं बने। बच्चे-बच्चियां पढ़कर डॉक्टर इंजीनियर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें प्रतियोगिता-परीक्षा की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। अब सरकार दसवीं से 12वीं तक के सभी बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड देगी। इसके तहत उन्हें 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें कोई गारंटी देनी होगी और ना ही जमीन बंधक रखना होगा। सरकार इसके लिए गारंटर बनेगी। इतना ही नहीं, आज हर वर्ष यहां के 50 बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है।

झारखंड को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ रहे कदम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2025 में झारखंड 25 वर्ष का युवा राज्य बन जाएगा। यह राज्य किस तरह मजबूत हो , इसके लिए हमारी सरकार लगातार कदम उठा रही है। अगले दो वर्षों में हमारा लक्ष्य झारखंड को इतना ताकतवर बनाना है, कि वह अपने बलबूते देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो सके। हम सबसे पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को  मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि गांव को मजबूत किए बिना राज्य को मजबूत नहीं बना सकते हैं।

सीएम ने कई विकास योजनाओं का दिया तोहफा

सीएम हेमंत सोरेन ने इस मौके पर 249 करोड़ 80 लाख 30 हज़ार 527 रुपए की 402 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 137 करोड़ 01 लाख 5 हज़ार 282 रुपए की 141 योजनाओं की नींव रखी गई, जबकि 112 करोड़ 79 लाख 85 हज़ार 245 रुपए की 241 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं, विभिन्न योजनाओं के 1 लाख 13 हज़ार 800 लाभुकों के बीच करीब 221 करोड़ 78 लाख रुपए की परिसंपत्तियों बांटी गई।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक अम्बा प्रसाद, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त), मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, चतरा के डीसी और एसपी समेत अन्य पदाधिकारी और लाभुक मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : किडनैप कर मासूम का कर डाला सौदा, कैसे हुआ रेस्क्यू… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडैम में डूबे धर्मेंद्र को अब खोजेगी NDRF
Next Article अगले तीन दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम…

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.