Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 11:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के वकीलों को ‘सुरक्षा कवच’ दे गये CM हेमंत सोरेन, क्या बोले… जानें
Headlines

झारखंड के वकीलों को ‘सुरक्षा कवच’ दे गये CM हेमंत सोरेन, क्या बोले… जानें

May 3, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। झारखंड के सम्मानित अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए आज राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर रही है। आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का सरकार ने कार्य किया है, आपके ऊपर स्वास्थ्य से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था, उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर लेने का प्रयास किया है। मौका था अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ का। यह योजना राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शुरू की गयी है। कार्यक्रम रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस राज्य में देश का एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित हो, इसके लिए राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है। जल्द ही हमलोग इस दिशा में सकारात्मक कार्य करते हुए आपके बीच एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी खड़ा करने का काम करेंगे।

हर वर्ग-समुदाय, हर उम्र के लोगों का सर्वांगीण विकास लक्ष्य

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की चिंताएं राज्य के हर वर्ग, हर व्यक्ति के लिए है, चाहे वह गांव में रहता हो, शहर में रहता हो, अमीर हो, गरीब हो व्यापारी हो, नौजवान हो, छात्र-छात्राएं हो, बच्चे हो, बूढ़े-बुजुर्ग हो, सभी के लिए है। राज्य सरकार इनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रयास किया है, कि राज्य के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक समाज, प्रत्येक तबके के लोगों तक सरकार की आवाज एवं भावी योजनाएं पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य का पिछड़ा होना हम सभी के लिए काफी तकलीफ पहुंचाने वाली बात है। राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य के पिछड़ेपन को दूर किया जाए। इसके लिए लगातार हमारी सरकार सकारात्मक पहल करते हुए राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement Advertisement

राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी जनता के लिए समर्पित

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आप लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद से इस राज्य को दिशा देने का अवसर हमें मिला है, इसके लिए मैं आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी इस राज्य की जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अगर हम काम करेंगे तो स्वाभाविक रूप से लोग हमसे जुड़ेंगे। आज यही कारण है कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान राज्य सरकार को झारखंड की सम्मानित जनता ने और अधिक मजबूती के साथ अपना आशीर्वाद दिया है। हमारा प्रयास है कि हम राज्यवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करें।

समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के जीवन में समस्याएं और परेशानियां आती रहती है। इन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। आज उसी क्रम में हमारी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने यह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू किया है। राज्य में आप लोगों के लिए भी वकालत के कार्य ज्यादा से ज्यादा बेहतर कैसे हो सके, इस दिशा में हमारी सरकार कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ रही है।

बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके इस निमित्त उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया है। आप अपने बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं। अपने बच्चों को इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, पत्रकार किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं तो उसे गुरुजी क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपए तक का ऋण आपके बच्चों को प्राप्त हो सकेगा और वह ऋण बिना किसी गारंटी प्राप्त होगा। आज के इस ऐतिहासिक दिन पर आप सभी अधिवक्ताओं को हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई एवं जोहार।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, स्वास्थ्य विभाग अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, निदेशक एनएचएम अबु इमरान सहित कई अन्य आला अधिकारी एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे अधिवक्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रांची के 22 इलाकों में निषेधाज्ञा, कहां-कहां… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफल खरीदने रुका और कांड हो गया जेवर कारोबारी के साथ
Next Article बैंक ऑफ बड़ौदा में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती… जानें वेतन

Related Posts

Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.