Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 01:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत का बड़ा एक्शन : जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP को पद से हटाया… जानें क्यों
Headlines

सीएम हेमंत का बड़ा एक्शन : जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP को पद से हटाया… जानें क्यों

July 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने एक बहुत बड़ा और सख्त कदम उठाया है। जमशेदपुर और सरायकेला में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सरकार ने दोनों जिलों के पुलिस कप्तानों पर गाज गिराई है। मुख्यमंत्री ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया (ट्विटर) हैंडल पर इस कड़े फैसले की जानकारी साझा की है। सीएम हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की SP निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है। इन दोनों आईपीएस अधिकारियों को पद से हटाने के बाद फिलहाल पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

सीएम ने क्यों लिया एक्शन

सीएम हेमंत सोरेन ने साफ शब्दों में कहा है कि इन दोनों अधिकारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने में लापरवाही बरतने के कारण हटाया गया है। दरअसल, हाल ही में बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी में ही एक हत्या की वारदात हो गई थी। इस घटना के बाद से ही जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली और भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। इसी का नतीजा है कि सीएम को खुद सामने आकर यह कड़ा फैसला लेना पड़ा।

पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है।…

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 30, 2026

बड़े अधिकारियों को कमान, जमशेदपुर में ही करेंगे कैंप

क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल फिर से बहाल करने के लिए सीएम ने अब राज्य के बड़े अधिकारियों को मोर्चे पर लगा दिया है। चाईबासा के आयुक्त (कमिश्नर) और रांची के एडीजी मनोज कौशिक को निर्देश दिया गया है कि वे इस पूरे इलाके में लगातार कैंप करें यानी वहीं रुकें। वे जमीनी हालात पर नजर रखेंगे और हर दिन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा को भी आदेश दिया गया है कि वे खुद जमशेदपुर में ही मौजूद रहकर कानून-व्यवस्था की पल-पल की निगरानी करेंगे।

जनता की सुरक्षा सबसे ऊपर : सीएम हेमंत

सीएम हेमंत सोरेन ने अपराधियों और लापरवाह अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ बेहद कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और किसी को भी अपनी जवाबदेही से बचने की छूट नहीं दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : “क्रांति की चिंगारी कभी नहीं बुझती”… संघर्ष का संदेश याद दिला गये सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 01 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article बेवफाई और नाजा’यज संबंध का शक, विवाहिता और युवक को अर्धन’ग्न कर घुमाया

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.