Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 06:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM नीतीश कुमार ने बक्सर को दी 476 करोड़ की सौगात
Headlines

CM नीतीश कुमार ने बक्सर को दी 476 करोड़ की सौगात

February 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : CM नीतीश कुमार नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में आज यानी शनिवार को बक्सर जिले को 476.02 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। 73 विकासात्मक योजनओं का रिमोट के जरिये उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके तहत 350.13 करोड़ रूपये की 41 योजनाओं का उद्घाटन तथा 125.89 करोड़ रूपये की 32 योजनाओं का शिलान्यास किया। प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश कुमार ने बक्सर के सिमरी बहुग्रामी जलापूर्ति योजना, केशवपुर का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसकी लागत 202.70 करोड़ रूपये है। उद्घाटन के बाद CM ने इस बहुग्रामी जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि इस बहुग्रामी पेयजल आपूर्ति प्लांट के शुरू हो जाने से सिमरी प्रखंड के 214 वार्डों में स्थित 36 हजार 760 घरों में आर्सेनिक मुक्त शुद्ध गंगा जल की आपूर्ति पेयजल के रूप में होगी।

CM नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों एवं जीविका दीदियों ‘द्वारा लगाये गये स्टॉल का CM नीतीश कुमार ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत एक लाख रुपये का सांकेतिक चेक, सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि के बंदोबस्ती प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत 1 करोड़ 60 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत एक-एक लाख रुपये के अनुदान राशि, मुख्यमंत्री कृषि वानिकी प्रजाति प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 1 लाख 28 हजार 700 रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
CM नीतीश कुमार ने सतत् जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित 703 परिवारों को 2 करोड़ 66 लाख 24 हजार 200 रुपये तथा 12,743 जीविका स्वयं सहायता समूह को 129 करोड़ 75 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा हस्तांतरण की चाबी, जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जीविका ग्राम संगठन आदर्श, चौगांई तथा सूरज इटाढ़ी में तालाब के जीर्णोद्धार के लिये 2 लाख 10 हजार रुपये हस्तांतरित करने की स्वीकृति पत्र लाभुकों को प्रदान किया।

CM नीतीश कुमार ने सिमरी प्रखंड के केशोपुर ग्राम में 51.72 किलोमीटर लंबाई की बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध का सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने साइट मैप के माध्यम से CM नीतीश कुमार को बताया कि इस कार्य के पूर्ण हो जाने से बक्सर, चक्की, सिमरी, ब्रह्मपुर आदि प्रखंडों की 6 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। तटबंध के किनारे के क्षेत्र का व्यवसायिक विकास होगा। साथ ही बक्सर अनुमंडल से डुमरांव अनुमंडल तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

CM नीतीश कुमार ने सिमरी प्रखंड के राजपुरकलां पंचायत स्थित ग्राम परसन पाह में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में CM नीतीश कुमार ने पंचायत सरकार भवन का सभाकक्ष, न्यायालय सहित अन्य भागों का मुआयना कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। बक्सर गोलंबर पर पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित होटल विश्वामित्र विहार ‘बक्सर’ के परिसर में बजट होटल के निर्माण कार्य का CM नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। प्रस्तावित बजट होटल के निर्माण तथा होटल विश्वामित्र विहार के पुराने भवन की स्थिति के संबंध में अधिकारियों ने CM नीतीश कुमार को विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तावित बजट होटल की प्राक्कलित राशि 24.56 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने मुंगेर को दी 438.51 करोड़ की सौगात, बोले- पूरी होगी हर कमी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में इस रोज होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड
Next Article राजधानी रांची के इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली… जानें

Related Posts

झारखंड

दो साल की दूरियां, चार मुलाकातें और फिर DLSA ने दम तोड़ते रिश्ते में फूंक दी नयी जान

September 11, 2026
Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दो साल की दूरियां, चार मुलाकातें और फिर DLSA ने दम तोड़ते रिश्ते में फूंक दी नयी जान

September 11, 2026

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026

राशिफल @ 11 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 11, 2026

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.