Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री योगी ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
Headlines

मुख्यमंत्री योगी ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां लोक भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के लगभग 22 लाख सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों सहित 75 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सालों से कैशलेस इलाज की राज्य कर्मचारियों की मांग पूरी हुई। इससे कर्मचारियों को इलाज कराने में सुविधा होगी। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। एक साल में पांच लाख कैशलेस इलाज होगा। तेजी से उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। इस योजना से 75 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। जो लोग अच्छा काम करंगे उसे लोग याद करेंगे। कोरोना में बिना रुके बिना थके काम किया है। राज्यकर्मियों की बड़ी समस्या थी कि अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पैसे लगते थे। सरकारी अस्पतालों और साथ ही इम्पैनल्ड अस्पताल में भी अब राज्य कर्मचारी इलाज करवा सकेंगे। इस योजना के लिए हमने पिछले ही कार्यकाल के अंतिम समय में कार्ययोजना तैयार करने को कह दिया था।

auto

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्मिकों को कार्मिक नहीं अपना परिवार मानती है। जिस प्रकार सरकार आपकी चिंता कर रही है, उसी प्रकार आप भी एक कॉमन मैन की चिंता करेंगे। उत्तर प्रदेश एक बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है। उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने महामारी में अपने राज्य कर्मचारी के लिए कोई कटौती नहीं की। कोई सुविधा नहीं रोकी। जब टीमवर्क काम करती है तो काम आसान होता है।

बुखार से लेकर कैंसर तक का इलाज
उत्तर प्रदेश के समस्त सरकारी चिकित्सा संस्थानों के अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना में चिह्नित प्रदेश एवं अन्य राज्यों के सभी निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। बुखार से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक का नि:शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिता ने बेटी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया
Next Article एसआई हत्या का मामला : तुपुदाना थानेदार कन्हैया सिंह सस्पेंड, मीरा सिंह नयी इंचार्ज

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.