Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 04:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुजीत-राहुल-प्रदीप और भुरकुंडा फायरिंग खुलासे को लेकर कमांडर का पोस्ट वायरल… देखें क्या
Headlines

सुजीत-राहुल-प्रदीप और भुरकुंडा फायरिंग खुलासे को लेकर कमांडर का पोस्ट वायरल… देखें क्या

June 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कमांडर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : “मैं आजाद सरकार ‘कमांडर‘ एवं हमारे वर्तमान बॉस राहुल सिंह और हमारे अमन साहू गैंग के किसी भी सदस्य का राहुल दुबे, सुजीत सिन्हा और प्रदीप गंझू से कोई लोना-देना नहीं है। इन तीनों और इनके गैंग के किसी भी सदस्य का हमारे अमन साहू गैंग के साथ कोई सरोकार नहीं है और न कभी रहेगा। बॉस अमन साहू के जीवित रहते हुए ही इन तीनों को इनकी नीच हरकत के चलते और बॉस के नाम पर अलग-अलग जगहों से अवैध पैसा उगाही करने के कारण गैंग से बाहर निकाल दिया गया था। राहुल दुबे रामगढ़ का तो क्या, झारखंड का पुस्तैनी निवासी भी नहीं है। बाहरी आदमी नाय चालतो। इन तीनों से या इनके गिरोह से जो कोई भी किसी भी तरह का सांठ-गांठ रखेगा, उनसे हमारा कभी भी कोई सरोकार नहीं रहेगा, उन्हें भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन साहू गैंग से निष्कासित कर दिया जाएगा।” कुछ इस तरह के शब्दों के साथ अमन साहू गैंग के आजाद सरकार उर्फ कमांडर के नाम से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। कमांडर का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

वायरल हुए इस पोस्ट में आगे जिक्र है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की घटना के कुछ घंटे बाद ही अमन साहू गैंग के आजाद सरकार और राहुल सिंह ने ली थी। पोस्ट में लिखा है कि “भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में गेलीबारी की घटना की जिम्मेदारी बार-बार आजाद सरकार और राहुल सिंह ने ली, बावजूद इसके रोड छाप गली के टुच्चे गुंडों के माथे पर झूठी जिम्मेदारी डाल पुलिस-प्रशासन खानापूर्ति कर हमारी जिम्मेदारी लेने की बात की खंडन कर दिया। बॉस के फेक एनकाउंटर के जैसा ही भुरकुंडा गोलीबारी की घटना का खंडन भी बेतुका और झूठा है। हमलोग किये हैं कि नहीं, इसका प्रमाण जल्द ही जमीनी स्तर पर सबको देखने को मिलेगा।”

Advertisement Advertisement

यहां याद दिला दें कि बीते गुरुवार यानी 26 जून को रामगढ़ पुलिस ने भुरकुंडा फायरिंग मामले में छह संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, कुछ रोज पहले पलामू सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात सुजीत सिन्हा के नाम पर बने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया गया था। जिसमें यह गया था कि आजाद सरकार और राहुल सिंह का अमन साहू गैंग से कोई वास्ता नहीं।

आजाद सरकार उर्फ कमांडर के नाम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जो कुछ लिखा है… पढ़ें हू-ब-हू

इसे भी पढ़ें : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर ‘कमांडर’ ने चलवायी गोलियां, बोला- BOSS खत्म तो सब खत्म क्या…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, फिर क्या हुआ… जानें
Next Article जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.