WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़गाम। बडगाम में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 43 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान मोहम्मद इस्माइल मीर 35 बीएन के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार बडगाम में रेलवे पुल हम्हामा पर तैनात जी कंपनी के सीआरपीएफ का जवान ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को तुरन्त पास के अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया। एसएमएचएस अस्पताल में जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

