WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक अपने दोस्तों के साथ अवैध तमंचे से केक काटकर जन्मदिन मना रहा है.
इतना ही नहीं युवकों के इस घटना को अपने वाट्सऐप स्टेटस पर भी लगाया. किसी ने यह वाट्सऐप स्टेटस अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे अन्य ग्रुपों में वायरल कर दिया.
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अवैध पिस्टल से केक काटकर जन्मदिन मनाने वाला युवक फरमान निवासी बुलन्दशहर रोड हापुड़ का बताया जा रहा है.
हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने अब इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

