Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 01:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खतरनाक सड़क : आठ घंटे में दो भयंकर हादसे, एक की गयी जान
Headlines

खतरनाक सड़क : आठ घंटे में दो भयंकर हादसे, एक की गयी जान

March 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सड़क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के कोठार के पास सड़क पर देर रात खौफनाक हादसा हुआ। बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रहा ट्रेलर (JH09BE-7738) अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का चालक मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक की शिनाख्त वेजू कुमार के तौर पर की गयी। करीब 28 साल का वेजू कुमार बिहार के नालंदा का रहने वाला था। आसपास के लोग जब घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे, तो हादसे का मंजर देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क का मोड़ और रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। कई बार छोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इस बार का हादसा बेहद गंभीर था।

सुबह ही दूध से भरी वैन पलटी

रात के हादसे से कुछ ही घंटे बाद, बुधवार भोरे-भोर करीब चार बजे, वही जगह फिर हादसे की वजह बनी। बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रही दूध से लदी मिल्क वैन (JH24D-6205) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में भरा दूध सड़क पर फैल गया, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। हालांकि, चालक और वैन में मौजूद कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जगह सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। सड़क पर तेज रफ्तार और मोड़ का संगम हादसों को आम बना देता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक हिस्से पर चेतावनी संकेत लगाए जाएं, सड़क की स्थिति सुधारें और सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं।

सड़क की खतरनाक स्थिति पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर रात में लाइट की कमी और टर्निंग की वजह से चालक अक्सर नियंत्रण खो बैठते हैं। इससे पहले भी कई छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं। लोगों की चिंता है कि अगर जल्द ही कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस हिस्से की सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आगामी समय में चेतावनी बोर्ड, गति नियंत्रण उपाय और मोड़ पर सुरक्षा के अन्य कदम उठाए जाएंगे ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय लोग चाहते हैं कि सड़क का खतरनाक मोड़ सुधारा जाए और नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। उनका कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो यही सड़क और भी जानलेवा साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : दो मासूमों को पुल पर छोड़ मां ने लगा दी छलांग, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो मासूमों को पुल पर छोड़ मां ने लगा दी छलांग, फिर…
Next Article पूर्व मंत्री का बड़ा दावा : बंगाल में बनेगी BJP की सरकार, टूटेगा ममता बनर्जी का घमंड

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.