Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 7 April, 2026 • 10:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में सरेशाम लूट, हथियार के दम पर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
Headlines

राजधानी में सरेशाम लूट, हथियार के दम पर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

April 7, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लूट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार चार अपराधी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दुकान तक पहुंचे। जैसे ही वे अंदर घुसे, तुरंत हथियार निकालकर दुकान में मौजूद कर्मियों को डराने लगे। अचानक हुई इस वारदात से दुकान में अफरा-तफरी मच गई।

हथियार के बल पर लूट, चांदी के जेवर और नगदी ले उड़े

अपराधियों ने कुछ ही मिनटों में दुकान में रखे करीब एक किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे करीब दस हजार रुपये नकद लूट लिए। कर्मियों को धमकाते हुए उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से भाग निकले।

Advertisement Advertisement

वारदात के बाद तेजी से फरार हुए बदमाश

लूटपाट के बाद सभी अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए। पूरी घटना इतनी जल्दी हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश निकल चुके थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बरियातू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, घेराबंदी जारी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर उनकी तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : मंत्री दीपिका का ऐलान- झारखंड में तय समय पर पंचायत चुनाव, 27% ओबीसी…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंत्री दीपिका का ऐलान- झारखंड में तय समय पर पंचायत चुनाव, 27% ओबीसी…
Next Article पाकुड़ में ई-संजीवनी सेवा का दमदार असर, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल

Related Posts

Headlines

हेसला हादसा : मंत्री ने आश्रितों को दिया 21-21 लाख का चेक, क्या बोले… जानें

April 7, 2026
झारखंड

पाकुड़ में ई-संजीवनी सेवा का दमदार असर, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल

April 7, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका का ऐलान- झारखंड में तय समय पर पंचायत चुनाव, 27% ओबीसी…

April 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हेसला हादसा : मंत्री ने आश्रितों को दिया 21-21 लाख का चेक, क्या बोले… जानें

April 7, 2026

पाकुड़ में ई-संजीवनी सेवा का दमदार असर, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल

April 7, 2026

राजधानी में सरेशाम लूट, हथियार के दम पर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

April 7, 2026

मंत्री दीपिका का ऐलान- झारखंड में तय समय पर पंचायत चुनाव, 27% ओबीसी…

April 7, 2026

महज ₹1300 के चक्कर में दोस्ती का क’त्ल, शराब की महफिल में डबल म’र्डर

April 7, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.