Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 08:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ के इस इलाके में DC-SP को करना पड़ा फ्लैग मार्च… जानें क्यों
Headlines

रामगढ़ के इस इलाके में DC-SP को करना पड़ा फ्लैग मार्च… जानें क्यों

February 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामगढ़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में युवक और युवती के एक साथ फरार होने के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। इस स्थिति को सामान्य करने के लिए DC चंदन कुमार और SP अजय कुमार ने खुद ही मोर्चा संभाला। चितरपुर बाजार से लेकर उन गलियों में भी पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया, जहां युवक और युवती का घर है। DC चंदन कुमार ने बताया कि किसी भी शख्स को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जहां तक बात युवती और युवक के शादी की है, कानून बालिगों को पूरा संरक्षण देता है। वह अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। लेकिन इन सबसे अलग शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहें फैला रहे हैं और जबरन सड़क बंद कराने, रोड जाम करवाने जैसी बातें सामने आ रही हैं। अगर किसी व्यक्ति पर दबाव बनाया जा रहा है तो वह खुलकर अपनी बात रख सकता है। प्रशासन उसे सहयोग करेगा। लेकिन कोई कानून हाथ में लेकर जबरन चक्का जाम और दुकान बंद नहीं करवा सकता।

फ्लैग मार्च के दौरान रामगढ़ SP अजय कुमार ने बताया कि पुलिस काफी संवेदनशीलता के साथ अपना काम कर रही है। नौ फरवरी को युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम केरल भेजी गई। युवती के परिजन भी टीम के साथ गए थे। एलेप्पी जिले के कायमकुलम थाने में युवती ने वकील के समक्ष अपना बयान दिया। यहां तक कि लिखित बयान और वीडियो बयान भी उसने जारी किया है। जिसमें उसने कहा है कि मो गालिब के साथ उसने अपनी मर्जी से शादी की है। 22 फरवरी को युवती के भाई रौनक ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में भी टीम दोबारा केरल भेजी गई है।

Advertisement

SP अजय कुमार ने कहा कि झारखंड और रामगढ़ काफी शांतिप्रिय स्थान है। यहां सभी समुदायों में भाईचारगी है। लोग संयम से काम ले रहे हैं। पुलिस हर क्षण अपनी निगाह बनाए रखी है। किसी भी स्तर पर वैसे उद्देश्यों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा, जिससे समाज में कटुता पैदा हो।

इसे भी पढ़ें : DGP के सख्त निर्देश के बाद JAC 10वीं बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleDGP के सख्त निर्देश के बाद JAC 10वीं बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड धराया
Next Article “मुझे दो हाइवा बालू चाहिए, कब दिलाएंगे, कितना पैसा देना होगा”, सदन में बोले सीपी सिंह

Related Posts

Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Headlines

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026
Headlines

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

October 6, 2026

राशिफल @ 06 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 6, 2026

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.