Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन भाइयों ने मिलकर सो रहे भाई की गला दबाकर की हत्या, वजह उड़ा देगी होश
Headlines

तीन भाइयों ने मिलकर सो रहे भाई की गला दबाकर की हत्या, वजह उड़ा देगी होश

February 16, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जोधपुर, 15 फरवरी (स्वदेश टुडे)। पिता की मौत का बदला लेने व जमीन-जायदाद को हड़पने की नीयत से योजनाबद्ध तरीके से तीन भाइयों ने मिलकर अपने चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया था और शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार (दफना ) भी दिया था। लेकिन मृतक की बहन को अपने भाई की मौत पर संदेह था। जिसके चलते उसने अपने तीनों चचेरे भाइयों के खिलाफ देचू थाने में हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। मामले में देचू थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपित भाइयों को जैसलमेर जिले के सांकड़ा से गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेकिंग : चारा घोटाला मामले में लालू सहित 75 आराेपित दोषी करार

इसे भी पढ़ें- Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड में अधूरी रही इन हस्तियों की प्रेम कहानी

इसे भी पढ़ें- सावधान! जल्द लौटा दे अपने दोस्त के पैसे वरना हो सकता है ये अंजाम?

इसे भी पढ़ें- जरूरी खबर: प्लास्टिक से बने चम्मच, गिलास से लेकर झंडे-ईयरबड तक सब बैन

इसे भी पढ़ें- झारखंड में 16 से फिर दिखा मौसम में बदलाव, एक हफ्ते तक बारिश के आसार; इन इलाकों में दिखेगा असर

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया है कि 6 फरवरी को रसूली पुत्री सरादीन खां ने देचू थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि 29 जनवरी को वह अपने ससुराल में थी और उसके साथ उसकी मां भी वहीं पर आई हुई थी। पीछे घर पर पुंगलिया में उसका भाई कोजे खां अकेला था। जिसकी उसके चचेरे भाइयों कोजू खां, निसार खां व बरकत खां पुत्र अब्दुल खां ने षडयंत्र रचकर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका आत्महत्या का रूप दे दिया और अगले दिन 30 जनवरी को जल्दबाजी कर शव का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया।

देचू थाना पुलिस ने मृतक की बहन की रिपोर्ट पर नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे देचू थानाप्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मृतक कोजे खां के दफनाए गए शव को उपखंड अधिकारी शेरगढ़ की मौजूदगी में बाहर निकलवाकर उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। साथ ही आस पड़ौस में रहने वाले लोगों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए। तब तीनों नामजद आरोपित फरार हो गए। जिनकी तलाश के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें बनाई गई। उक्त पुलिस टीमों ने तकनीकी सूचना व अन्य डाटाबेस के आधार पर फरार हुए आरोपितों की जानकारी जुटाते हुए तीनों भाइयों को जैसलमेर जिले के सरहद सांकड़ा से गिरफ्तार किया है।

 

नींद में गला दबाकर मार डाला:

प्रारंभिक पूछताछ में तीनो भाई निसार खां, बरकत खां व कोजू खां पुत्र अब्दुल खां ने बताया है कि 29 जनवरी को मृतक कोजे खां घर पर अकेला होने से शाम के वक्त बरकत खां योजनाबद्ध तरीके से उसके घर चला गया। जहां दोनों ने खाना खाया और सो गए। जब कोजे खां को गहरी नींद आई तो उसके चचेरे भाई बरकत खां ने अपने दोनों भाइयों निसार खां व कोजू खां को बुलाया और नींद में सो रहे कोजे खां का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को कमरे में ही रस्सी का फंदा बनाकर लटका दिया और अगले दिन 30 जनवरी की सुबह तीनों भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से पड़ौसियों को कोजे खां द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात बताकर जल्दबाजी में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बदले की भावना थी:

पूछताछ में तीनों आरोपित भाइयों ने बताया है कि उनके पिता अब्दुल खां की करीब 2 वर्ष पूर्व मृतक कोजे खां के घर पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जिसके चलते तीनों भाई उससे अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहते थे। साथ ही कोजे खां जमीन जायदाद का एकमात्र वारिस था। जिसे मारकर वे उसकी जायदाद हड़पना चाहते थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट
Next Article Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.