Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 05:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली के बिल्डर पर रांची में कसा ACB का शिकंजा… जानें क्यों
Headlines

दिल्ली के बिल्डर पर रांची में कसा ACB का शिकंजा… जानें क्यों

January 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ACB
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। ACB ने उन्हें रांची से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई विनय चौबे और विनय सिंह के खिलाफ चल रही जांच से जुड़ी हुई है।

पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई

ACB अधिकारियों के अनुसार, सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए ACB मुख्यालय बुलाया गया था। जांच के दौरान वह सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे और सहयोग भी नहीं कर रहे थे। इसके बाद ACB ने उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

फ्लैट सौदे में सामने आई अहम भूमिका

जांच में यह बात सामने आई है कि विनय चौबे के साले की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए एक फ्लैट की खरीद-बिक्री में सुरेंद्र सिंह की भूमिका रही है। वर्ष 2017 में पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर सुरेंद्र सिंह ने यह फ्लैट प्रियंका त्रिवेदी को करीब 43 लाख रुपये में बेचा था।

अवैध धन से निवेश का शक

ACB को शक है कि इस फ्लैट की खरीद में विनय चौबे का अवैध धन लगाया गया था। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस रकम को रिश्तेदार के नाम पर संपत्ति खरीदकर छिपाने की कोशिश की गई।

दस्तावेजों की जांच और पैसों के स्रोत पर सवाल

जनवरी 2026 की शुरुआत में ACB ने सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर फ्लैट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की थी। इस दौरान लेनदेन में इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत को लेकर उनसे जानकारी मांगी गई, लेकिन दिए गए जवाब जांच एजेंसी को संतोषजनक नहीं लगे।

अन्य लोगों से भी हो चुकी है पूछताछ

इस मामले में ACB रांची के कारोबारी श्रवण जालान और ज्योतिष एन.के. बेरा से भी पहले ही पूछताछ कर चुकी है। ACB यह पता लगाने में जुटी है कि आय से अधिक संपत्ति को किन-किन लोगों के नाम पर और किस तरीके से निवेश किया गया।

जांच जारी, और खुलासों की संभावना

फिलहाल ACB इस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ममता सरकार को तगड़ा झटका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ममता सरकार को तगड़ा झटका
Next Article अचानक CISF के सुरक्षा घेरे में रांची का ED दफ्तर… जानें क्यों

Related Posts

झारखंड

उम्मीदों को मिलेंगे नए पंख, PVUNL और एलिम्को की पहल से बदलेगी दिव्यांगों की जिंदगी

September 27, 2026
Headlines

हादसों को दावत दे रहे थे हाईवे पर खड़े ट्रक, DTO ने आधी रात को काटा लाखों का चालान

September 27, 2026
झारखंड

पाकुड़ के 4 नाबालिग का बोकारो में रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार, केरल ले जाने की थी तैयारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

उम्मीदों को मिलेंगे नए पंख, PVUNL और एलिम्को की पहल से बदलेगी दिव्यांगों की जिंदगी

September 27, 2026

हादसों को दावत दे रहे थे हाईवे पर खड़े ट्रक, DTO ने आधी रात को काटा लाखों का चालान

September 27, 2026

पाकुड़ के 4 नाबालिग का बोकारो में रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार, केरल ले जाने की थी तैयारी

September 27, 2026

रांची में नाबालिग से गैंगरेप, मारपीट कर मोबाइल भी लूटा

September 27, 2026

राशिफल @ 27 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.