Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
Headlines

डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी

June 6, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रुपये
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : गजब का लुच्चा और बेईमान निकला टेम्पो चालक सुनील साहू। चलने-बुलने में लाचार-बेबश 79 साल की प्रोफेसर डॉ भारती सिन्हा का चुपके-चुपके 27 लाख रुपये बैंक खाते से निकाल कर फरार हो गया। रांची के निर्मला कॉलेज से रिटायर्ड अविवाहित डॉ भारती सिन्हा रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग हटिया के अमरनाथ गार्डेन विकास नगर में अकेली रहती है। घर में ही गिर जाने के चलते उनका दायां पैर टूट गया। उन्हें लालपुर के केसी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉ भारती को रांची के किसी कोने में जाना रहता था तो वह केवल टेम्पो चालक सुनील साहू को ही बुलाया करती थी। सुनील भी उनसे बहुत घुल-मिल गया था। सुनील की बेटी भी डॉ भारती सिन्हा की सेवा में जुटी रहती थी। वहीं, डॉ भारती इस बात से अनजान रही कि इस खुदगर्जी की बस्ती में बिना मतलब कोई हाथ तक नहीं मिलाता। वह खुद से ज्यादा सुनील और उसकी बेटी पर भरोसा करने लगी। वह अपना मोबाइल तक इन्हें दे देती। बैंक तक से पैसे निकालने सुनील को भेजा करती या फिर उसके साथ जाया करती थी। कभी कुछ नहीं पूछा करती थी। डॉ भारती के बैंक खाते में मोटी रकम जमा देख सुनील का दिमाग फिर गया।

लालची सुनील अपनी बेटी की मदद से फोन पे अकाउंट बना लिया। फोन पे के जरीये सुनील ने प्रज्ञा केंद्र स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर हटिया के संचालक छोटू के अकाउंट में  20 लाख 21 हजार रुपये और जय माता दी स्टोर, स्टेशन रोड हटिया में ऑनलाइन लाखों रुपये ट्रांसफर किये। डॉ भारती के घर में ही रहने वाले उनके भाई बिमालेंदु सिन्हा की इसी साल 8 अप्रैल को निधन हो गया। इसके बाद से ही सुनील और उसकी बेटी का ज्यादातर समय इसी घर में बीतने लगा। डॉ भारती खुद से ज्यादा सुनील और उसकी बेटी पर भरोसा करती थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब डॉ भारती घर में गिर गई। रांची के ही सदर थाना क्षेत्र के सरना टोली कोकर में रहनेवाले उनके भतीजे रोहित सिन्हा अपनी फूआ को हॉस्पिटल में इलाज करा अपने घर ले गया। एक रोज रोहित स्टेट बैंक की डोरंडा शाखा में गये। इसी बैंक में उनकी फूआ का अकाउंट है। इसी साल 20 मार्च से लेकर 20 अप्रैल तक अलग-अलग तारीख में सुनील साहू ने घर बैठे फोन पे के जरीये लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद रोहित सिन्हा ने जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज कराया। टेम्पो चालक की पत्नी और उसके तीन बच्चों को अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं प्रज्ञा केंद्र के संचालक छोटू को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से 5 लाख 27 हजार रुपये और साढ़े तीन लाख रुपये के गहने-जेवरात बरामद किये गये। गिरफ्तार छोटू ने पुलिस को बताया कि उसे 27 लाख रुपये मिले थे। रोहित का इल्जाम है कि मुख्य गुनाहगार सुनील साहू पकड़ा गया था, पर न जाने वह थाने से फरार हो गया। अब सुनील साहू लगातार रोहित सिन्हा को केस उठा लेने की धमकी दे रहा है। रोहित युवा कांग्रेसी नेता है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व CM हेमंत सोरेन को SC से वापस लेनी पड़ी याचिका… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : इश्क में का’तिल बनी बेटी, सोये बाप को का’ट डाला…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में मा’रधाड़ और फा’यरिंग, खू’नी जंग में 8 चले गये अंदर
Next Article रांची के 6 अपराधी जिला बदर, छह लगायेंगे हाजिरी

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.