Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नवरात्रि के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, माना जाता है अशुभ
Headlines

नवरात्रि के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, माना जाता है अशुभ

October 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. आज से अगले नौ दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा की जाएगी. नवरात्रि में देवी पूजन और व्रत रखने वालों का कुछ खास नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. नवरात्रि में कुछ कार्यों को करने की विशेष मनाही होती है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

1. अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे हैं, माता की चौकी का आयोजन कर रहे हैं या अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं. पूजा घर को गंदा नहीं रखें. ऐसा करने से माता रानी का आशीर्वाद नहीं मिलता है.

2. नवरात्रि के दौरान नाखून काटना वर्जित होता है. अगर आपने अपने नाखून अब तक नहीं काटे हैं तो अब नवरात्रि खत्म होने के बाद ही इन्हें काटें. नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए. हालांकि इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है.

auto

3.नवरात्रि में भूलकर भी व्रत रखने वाले व्यक्ति को भोजन में प्याज, लहसुन या नॉन वेज का सेवन नहीं करना चाहिए. नवरात्रि के दौरान मांसाहार और शराब इत्यादि से बिल्कुल दूर रहना चाहिए. विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में नहीं सोना चाहिए.

4.नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इस व्रत को पूरे साफ-सफाई के साथ रखना चाहिए. 9 दिनों तक व्रत रखने वाले व्यक्ति को भूलकर भी गंदे और बिना धोए कपड़े नहीं पहनने चाहिए.  इस दौरान सिलाई-कढ़ाई जैसे काम भी वर्जित होते हैं.

5.व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. खाने में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली खा सकते हैं. नवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार हमेशा एक ही जगह पर बैठकर ग्रहण करना चाहिए.

6.नवरात्रि में अगर दुर्गा चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में किसी दूसरे से बात ना करें. ऐसा करने से आपकी पूजा का फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं. व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

7.व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए. व्रत के दौरान अगर फल खा रहे हैं तो एक बार में ही उसे खत्म कर लें, कई बार में नहीं. नवरात्रि के दौरान व्रत का फल पाने के लिए ब्रहमचार्य व्रत का पालन जरूर करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
Next Article इन खास मैसेज से दें नवरात्रि की शुभकामनाएं

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.