Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 02:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के सीएम को ED का सातवां समन
Headlines

झारखंड के सीएम को ED का सातवां समन

December 30, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ED
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को सातवीं बार समन जारी किया है। उन्हें सात दिन के भीतर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। साथ ही दो दिन के अंदर ऐसी जगह बताने को कहा है, जो उनके और एजेंसी के लिए उपयुक्त हो।

ED ने सीएम सोरेन को पहली बार इस साल 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद 24 अगस्त, 09 सितंबर, 23 सितंबर, 04 अक्टूबर और 12 दिसंबर को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची जोनल ऑफिस बुलाया था। सीएम को लिखे पत्र में ED ने कहा है कि बड़गाईं अचंल के एक मामले में जांच चल रही है। यह जांच सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ और जालसाजी से जुड़ा है। इसमें बयान दर्ज करने के लिए इससे पहले छह समन भेजे जा चुके हैं। आप एक बार भी ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुए। इसके लिए आपने निराधार कारण बताए। इससे जांच में अड़चन आ रही है।

वहीं, ईडी के समन को सीएम दुर्भावना और राजनीति से प्रेरित बताते हुए परेशान करने का इल्जाम लगाते रहे हैं। साथ ही समन वापस नहीं लेने पर कानूनी रास्ता अपनाने की बात कह चुके हैं। सीएम सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी। वहां भी गए पर उन्हें किसी तरह की राहत नहीं मिली।

ईडी ने मिले छठे समन के बाद सीएम ने ईडी को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि वह अपनी और पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति से संबंधित जानकारी पहले ही एजेंसी को दे चुके हैं। संपत्ति की खरीद वैध स्रोत से की गई है। आयकर विभाग इसे स्वीकार कर चुका है।इसलिए अगर ईडी को कोई और जानकारी चाहिए, तो वह उसका लिखित उल्लेख करे।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के चार साल पूरे, सूबे को मिली 4547.69 करोड़ की सौगात

इसे भी पढ़ें : इज्जत लूटने वाला पुलिस का ड्राइवर सस्पेंड, नौकरी भी खतरे में

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के 6 IAS सचिव रैंक में प्रमोट, 8 को बनाया गया स्पेशल सेक्रेटरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के इस इलाके का बदल गया ट्रैफिक रूट
Next Article ‘X’ ने सस्पेंड किया 11 मिलियन अकाउंट, चेक कर लें अपना आईडी

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.