Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नए साल पर पटना जू में एंट्री तीन गुना महंगी, कई सुविधाएं भी बंद
Headlines

नए साल पर पटना जू में एंट्री तीन गुना महंगी, कई सुविधाएं भी बंद

December 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : नए साल के मौके पर पटना जू में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए जू प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। 1 जनवरी को वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपये की बजाय 150 रुपये और 5 से 12 साल के बच्चों के लिए 20 रुपये की बजाय 60 रुपये कर दी गई है। हालांकि दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह मुफ्त रहेगा। भीड़ को संभालने के लिए दोनों गेट पर 10 अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएंगे।

लगाए गए 25 से ज्यादा हीटर 

ठंड बढ़ने के कारण जानवरों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शीतलहर से बचाने के लिए 25 से ज्यादा हीटर लगाए गए हैं। शेर और बाघ के नाइट हाउस में लकड़ी के प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं ताकि वे ठंडे फर्श पर न बैठें। सांपों के केज में कंबल और हाई वोल्टेज बल्ब लगाए गए हैं। जानवरों के खान-पान में भी बदलाव किया गया है। बाघों को रोजाना करीब 70 किलो मांस दिया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यह 50 किलो होता है। हाथियों को सरसों के तेल से मालिश दी जा रही है और उन्हें गन्ना, फल व उबला धान खिलाया जा रहा है। चिंपांजी को च्यवनप्राश, शहद, गुड़ की खीर और फल दिए जा रहे हैं। भालू के आहार में शहद, अंडा और गन्ना शामिल है। बंदर, लंगूर और गिब्बन को कंबल दिए गए हैं। पक्षियों को मूंगफली, चना, लहसुन और गाजर खिलाई जा रही हैं।

कुछ सुविधाएं रहेंगी बंद 

जानवरों के पीने और नहाने के लिए हल्का गर्म पानी दिया जा रहा है। नाइट हाउस की खिड़कियों को पुआल और बांस से ढका गया है और सभी जानवरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। नए साल के दिन कुछ सुविधाएं बंद रहेंगी। मॉर्निंग वॉक, बोटिंग, बैटरी गाड़ी, मछली घर, निशाचर घर और 3D थिएटर 1 जनवरी को बंद रहेंगे। जू सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहेगा और पास से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, टिकट दिखाना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें : ठंड से जूझता झारखंड, इस इलाके का पारा 1 डिग्री से नीचे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleठंड से जूझता झारखंड, इस इलाके का पारा 1 डिग्री से नीचे
Next Article अब जीविका दीदियां बनेंगी ‘डिजिटल दीदी’, ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी ई-निबंधन सुविधा

Related Posts

बिहार

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026
Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.