Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 04:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गर्दन कटने बाद भी 18 महीने तक दौड़ता रहा मुर्गा
Headlines

गर्दन कटने बाद भी 18 महीने तक दौड़ता रहा मुर्गा

December 2, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली: दुनिया में एक से बढ़ कर एक अजूबा है. ये जानकर आप दंग रह जाएंगे कि एक मुर्गा का सिर कटने के बाद भी 18 महीने तक जिंदा रहा. ये अजूबा मुर्गा है अमेरिका का. अमेरिका में 70 साल पहले एक किसान ने एक मुर्गे का सिर काट दिया, लेकिन इसके बाद भी वह मरा नहीं बल्कि 18 महीने तक जिंदा रहा. इस बात की जानकारी मुर्गे के मालिक के प्रपौत्र ट्रॉय वाटर्स ने दी. इसके अलावा इस मुर्गे के बारे में ट्रॉय वाटर्स ने और भी कई तरह की जानकारियां दी हैं.

यह घटना है 10 सितंबर 1945 की जब कोलाराडो में फ़्रूटा के अपने फार्म पर लॉयल ओल्सेन और उनकी पत्नी क्लारा ने करीब 40 या 50 मुर्गे-मुर्गियों को काटा. लेकिन उन्हें आश्चर्य हुआ कि इतने मुर्गे-मुर्गियों को काटने के बाद भी एक मुर्गा जिंदा था. इतना हीं नहीं, ये मुर्गा 18 महीने तक जिंदा रहा.

इस पूरे मामले में ओल्सेन और क्लारा के प्रपौत्र ट्रॉय वाटर्स ने बतया कि उनके दादा जब अपना काम खत्म कर मांस उठाने लगे तो उनमें से एक जिंदा मुर्गा मिला जो बिना सिर के भी दौड़ रहा था. उन्होंने उसे सेब के एक बक्से में बंद कर दिया. जब अगली सुबह लॉयल ओल्सेन उसे देखने गए तो उस मुर्गे को जिंदा पाकर उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ.

वाटर्स मीट बाजार में मांस बेचने के लिए गए और अपने साथ उस सिर कटे मुर्गे को भी ले गए. वहां मार्केट में इस अजीब घटना पर शर्तें लगानी शुरू कर दी, यह बात धीरे-धीरे पूरे फ़्रूटा में फैल गई. इतना हीं नहीं इस घटना की जानकारी के लिए एक स्थानीय न्यूज पेपर ने ओल्सेन का इंटरव्यू लेने के लिए अपना रिपोर्टर भी भेजा.

इस घटना के कुछ दिन बाद एक साइड शो के प्रमोटर होप वेड यूटा प्रांत के साल्ट लेक सिटी से आए और ओल्सेन को अपने शो में आने का न्यौता दिया. इसके बाद वे यूटा विश्वविद्यालय पहुंचे जहां मुर्गे की जांच की गई. बताया जाता है कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने वहां बाद में कई मुर्गों के सिर काटे ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह सिर के बिना जिंदा रहते हैं या नहीं. तभी उस मुर्गे को होप वेड ने ‘मिरैकल माइक’ का नाम दिया .

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखड़ी स्कॉर्पियो के ऊपर पलटा बालू भरा ट्रक, 8 की मौत, 2 घायल
Next Article खुशखबरी: आ गई फाइजर की कोरोना वैक्सीन, अगले हफ्ते ब्रिटेन में शुरू हो जाएगा टीकाकरण

Related Posts

Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
Headlines

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026

रांची में न्याय का महाकुंभ, लोक अदालत ने बदली हजारों की किस्मत

May 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.