Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 01:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक्सपर्ट ने बताई ये खास वजह, क्यों युवाओं में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा
Headlines

एक्सपर्ट ने बताई ये खास वजह, क्यों युवाओं में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा

October 12, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। पिछले दो सालों में युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं. अब तक 35 साल से कम लोगों में हार्ट अटैक से मौत के कम मामले सामने आते थे. अगर ऐसा होता भी था तो इसके पीछे कोई खास तरह की फिजिकल एक्टिविटी या फिर बहुत खराब लाइफस्टाइल को वजह माना जाता था. हालांकि कोरोना वायरस ने अब दिल की बीमारी की कई नई वजहों को जन्म दिया है.

मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के कार्डियोवस्कुलर थोरैसिक सर्जन, वीसी और एमडी डॉक्टर रमाकांत पांडा ने मीडिया से खास बातचीत में युवाओं में हार्ट अटैक से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं. डॉक्टर पांडा के मुताबिक, अगस्त में 28 साल का एक युवक सीने में तेज दर्द और सांस की शिकायत लेकर अस्पताल आया था. युवक को पोस्ट कोविड हार्ट अटैक आया था. ब्लड थिनर की वजह से उसे समय रहते बचा लिया गया.

Advertisement Advertisement

युवाओं में हार्ट अटैक पर स्टडीज- युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों को समझने के लिए पिछले 2 सालों में कई स्टडीज की गई हैं. इसी साल अगस्त में की गई यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी की स्टडी में युवाओं में ज्यादा शराब और स्मोकिंग की आदत को हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का जिम्मेदार माना गया है. स्टडी के अनुसार, शराब और स्मोकिंग का असर ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रोल और ब्लड ग्लूकोज पर पड़ता है. जंक और फैटी फूड की वजह से धमनियां सख्त हो जाती हैं जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाती हैं.

इसी साल अगस्त के महीने में अमेरिका के मिनेसोटा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ यूनिवर्सिटी में भी 18 से 30 साल के 4,946 लोगों पर एक स्टडी की गई. स्टडी के अनुसार, 52%  लोगों में दिल की बीमारी का खतरा कम पाया गया. ये लोग सेहतमंद और प्लांट बेस्ड खाना खाते थे. इनमें 30 की उम्र के बाद हृदय रोग विकसित होने की संभावना जताई गई. वहीं अप्रैल में की गई अमेरिकन हार्ट इंस्टीट्यूट की स्टडी में मोटापे को दिल की बीमारी की मुख्य वजह मानी गई. मोटापे से स्लीप डिसऑर्डर, डायबिटीज और हाइपरटेंशन भी बढ़ जाता है. अल्बर्टा यूनिवर्सिटी की स्टडी में युवाओं के हार्ट अटैक को कोलेस्ट्रोल और मोटाप से जोड़ा गया.

ब्रिटिश पत्रिका नेचर की अक्टूबर 2020 की स्टडी के अनुसार कुछ लोगो में दिल की बीमारी जन्मजात ही होती है. स्टडी में ऐसे लोगों को ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम होता है. डॉक्टर्स भी युवाओं खुद को दिल की बीमारियों से दूर रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करने, हेल्दी खाने और एक्टिव रहने की सलाह देते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीच मैच में अंपायर से भिड़ गए कोहली, अंपायर्स के कुल तीन फैसलों पर खड़े हुए सवाल
Next Article 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
हेल्थकेयर

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.