Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीच मैच में अंपायर से भिड़ गए कोहली, अंपायर्स के कुल तीन फैसलों पर खड़े हुए सवाल
स्पोर्ट्स

बीच मैच में अंपायर से भिड़ गए कोहली, अंपायर्स के कुल तीन फैसलों पर खड़े हुए सवाल

October 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और सिर्फ 138 रन ही बनाए. लेकिन आरसीबी जब बॉलिंग कर रही थी, तब एक मौका ऐसा आया जब कप्तान विराट कोहली के सही फैसले से केकेआर को झटका लगा. इतना ही नहीं विराट कोहली की अंपायर के साथ तीखी बहस भी हो गई.

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के सातवें ओवर में जब युजवेंद्र चहल ने अपनी आखिरी बॉल डाली तब गेंद सीधे राहुल त्रिपाठी के पैड पर जाकर लगी. अंपायर विरेंद्र शर्मा ने पहले इसे नॉटआउट दिया, लेकिन विराट कोहली ने जब अपने कीपर से पूछा कि बॉल सीधे पैड पर लगी है ना तो तुरंत उन्होंने रिव्यू ले लिया.

 

pic.twitter.com/cUEfvXMdkg

— No caption needed (@jabjabavas) October 11, 2021

रिव्यू लेने के बाद विराट कोहली का फैसला सही साबित हुआ और राहुल त्रिपाठी आउट हो गए. अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसपर विवाद हो गया. दरअसल, कप्तान विराट कोहली इस फैसले के बाद सीधे अंपायर वीरेंद्र शर्मा के पास पहुंचे और उनसे फैसले पर बहस करने लगे.

क्योंकि अंपायर के गलत फैसले के कारण ही विराट कोहली को रिव्यू लेना पड़ा ऐसे में बाद में उनकी अंपायर से बहस हुई. कुछ देर बाद अंपायर ने भी विराट कोहली से इस मसले पर बात की. अच्छी बात ये हुई कि अंपायर और विराट के बीच बातचीत का अंत एक स्माइल के साथ हुआ.

हालांकि, अंपायर द्वारा विराट कोहली से बाद में बात करने पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आपत्ति भी जताई. सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि अगर अंपायर यहां पर विराट कोहली के सामने सफाई देने गए थे, तो ये बिल्कुल गलत था क्योंकि उन्हें अपने फैसले पर सफाई देने की जरूरत नहीं है.

Virat Kohli had a chat with the umpire, but it ended with a smile on Virat's face. pic.twitter.com/sjBe5VgBHI

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 11, 2021

आपको बता दें कि इस मैच में अंपायर्स के कुल तीन फैसलों पर सवाल खड़े हुए. आरसीबी की बैटिंग के वक्त भी अंपायर्स ने LBW के दो फैसले गलत दिए थे और बाद में केकेआर के वक्त गलत फैसला दिया. अंपायर्स के तीनों फैसलों को DRS की मदद से बदला गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रिपल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी वाला ये नया Smartphone हुआ लॉन्च, कीमत बेहद ही कम
Next Article एक्सपर्ट ने बताई ये खास वजह, क्यों युवाओं में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.