Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फास्टिंग से आंत के इंफेक्शन का खतरा कम, जानें एक्सपर्ट राय
Headlines

फास्टिंग से आंत के इंफेक्शन का खतरा कम, जानें एक्सपर्ट राय

September 13, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। धार्मिक तौर पर व्रत और उपवास रखने का महत्व तो सभी जानते हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप देखा जाए तो व्रत करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ और संतुलित रहता है. कई बॉलिबुड सितारे खुद को फिट रखने के लिए फास्टिंग करते हैं. हाल ही में हुए शोध से ये पता चला है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है. फूड प्वॉइजनिंग होने पर खाना पचाने में दिक्कत होती है. इसलिए इस दौरान भोजन करने की मनाही होती है.

दरअसल, इंटरमिटेंट फास्टिंग को वजन कम करने में कारगर माना जाता है. इस डाइट में लंबे समय तक भूखा रहना होता है. इससे बढ़ते वजन को रोकने में मदद तो मिलती ही है, मेटाबॉलिज्म भी बेहतर बनता है.

auto

जब फूड प्वाइजनिंग के लिए जिम्मेदार इंफेक्शन का पता लगाने की बात आई तो ये कह पानी थोड़ा मुश्किल था कि इंटरमिटेंट फास्टिंग इसमें पूरी तरह फायदेमंद है या नहीं. इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने चूहों के एक समूह पर शोध किया. इसमें चूहों के समूह ने अपने मुंह के द्वारा साल्मोनेला बैक्टीरिया के संपर्क में आने के 48 घंटे पहले और संपर्क में आने के दौरान फास्टिंग की थी. 

 

शोध के अनुसार, फास्टिंग इंफेक्शन को रोकती है. इसके अलावा, गैस्ट्रोएंटेराइटिस को कम करती है, जो उल्टी और दस्त का एक सामान्य कारण है. एक्सपर्ट के अनुसार, इसपर अभी अधिक शोध की आवश्यकता है. आप अपने कैलोरी इनटेक को रोजाना की तुलना में कम कर सकते हैं. इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में होने वाले इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा.

 

वैज्ञानिकों के अनुसार, विशेष रूप से फास्टिंग कर रहे चूहों के समूह में इंफेक्शन का कोई खतरा नहीं पाया गया. जबकि साल्मोनेला उन चूहों में तेजी से फैलता है जो फास्टिंग पर नहीं होते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल्मोनेला बैक्टीरिया ने फास्टिंग कर रहे चूहों की आंत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. क्योंकि बैक्टीरिया आंतों की दीवार पर आक्रमण करने में असमर्थ थे.

 

इसके बाद जब फास्टिंग कर रहे चूहों के समूहों को एक दिन बाद फिर से कुछ खिलाया गया तो साल्मोनेला की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई. साल्मोनेला की बढ़ती हुई संख्या नें आंत की दीवार पर आक्रमण करना शुरू कर दिया. हालांकि, ये वृद्धि सामान्य रूप से खाने वाले चूहों की तुलना में कम देखी की गई थी.

 

वैज्ञानिकों ने चूहों के एक समूह में फास्टिंग की क्षमता की भी जांच की जिसमें “माइक्रोबायोम की कमी थी. कुल मिलाकर, इस तरह के परिणाम फूड प्वाइजनिंग बैक्टीरिया कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी के साथ भी देखे गए हैं. इससे कहा जा सकता है कि ये निष्कर्ष सिर्फ साल्मोनेला बैक्टीरिया तक ही सीमित नहीं है. वैज्ञानिकों का कहना है कि फास्टिंग करने से आंत में होने वाले इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

 

वैज्ञानिकों के अनुसार, फास्टिंग या भोजन को सीमित मात्रा में लेना इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकता है या नहीं, इस पर अधिक शोध की आवश्यकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअच्छे दिन आने के होते हैं ये 10 संकेत, पढ़े क्या है वह?
Next Article बड़े खतरे की चेतावनी, भारत के ये 12 शहर 3 फीट समुद्री पानी में चले जाएंगे!

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.