Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 07:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिता ने मॉडल बेटी को बना दिया IAS
Headlines

पिता ने मॉडल बेटी को बना दिया IAS

September 27, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इंग्लिश की कहावत ‘Behind every great daughter is a truly amazing father’ यानी हर महान बेटी के पीछे वास्तव में एक अद्भुत पिता होता है. कहा जाता है, बेटियां अपने पापा के ज्यादा करीब होती हैं, ऐसे में हर पिता इच्छा होती है कि उनकी बेटी पढ़- लिखकर भविष्य में आगे बढ़ें.  आज देश भर में ‘डॉटर्स डे‘ मनाया जा रहा है, इस मौके पर हम आपको एक पिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेटी को IAS बनाने के लिए काफी संघर्ष किया. आइए जानते हैं उनके बारे में.

 

इसी साल यूपीएससी 2019 का रिजल्ट अगस्त महीने में जारी किया गया, जिसमें पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योरान का नाम था. उन्होंने इस परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की थी. ऐश्वर्या के लिए ये सफर आसान नहीं था, लेकिन इस जर्नी में उनके पिता कर्नल अजय कुमार ने पूरा साथ दिया.

 

कर्नल अजय कुमार ने बताया, कैसे उन्होंने अपनी मॉडल बेटी की यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करवाई. वर्तमान में कर्नल अजय NCC तेलंगाना बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं.

अजय कुमार ने कहा, एक पिता की जान उसकी बेटी में बसती है. मेरी बेटी बचपन से ही होशियार है. उसका मैनेजमेंट स्किल कमाल का है. जब वह छोटी थी और जिस तरह अपने कमरे की हर एक चीज को ऑर्गनाइज किया करती थी. मैं तभी समझ गया था कि इसमें एक खास प्रकार की काबिलियत है जो इसे जिंदगी में आगे ले जा सकती है.

 

अजय ने बताया, मैं आर्मी से हूं ऐसे में शुरू से इच्छा थी कि मेरी बेटी स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाएं, लेकिन ऐश्वर्या के लिए किस्मत को कुछ और मंजूर था, जिसके बाद मैंने अपनी बेटी को हर चीज में सपोर्ट किया. मैंने कभी भी अपनी बेटी की मर्जी के खिलाफ उसपर कोई चीज नहीं थोपी.

 

अजय ने बताया,  जब 2017 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ऐश्वर्या ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हुई तब उसने मुझसे कहा था- ‘पापा मैं कुछ समय के लिए मॉडलिंग करना चाहती हूं‘.  मैं जानता था मिडिल क्लास फैमिली में इस फील्ड को करियर के रूप में आज भी देखने पर हम हिचकिचाते हैं, लेकिन मैंने सोचा अगर बेटी ये करना चाहती है तो मैं इसमें जरूर सपोर्ट करूंगा. मैंने अपनी बेटी को मॉडलिंग करने की अनुमति दी.

 

मैं जानता था. मेरी बेटी में काबिलियत है, वह जिस भी फील्ड में कदम रखेगी, वहां पर अच्छा ही काम करेगी.

 

कर्नल अजय ने बताया, मैंने बेटी को मॉडलिंग के लिए हां तो बोल दिया था, लेकिन मेरी बेटी ने मेरे सामने एक शर्त रखी, उसने कहा, मैं मॉडलिंग तभी करूंगी तब पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट होगा, मैंने तुरंत बेटी को हां बोल दिया और उसके सपनों की खातिर हम मुंबई शिफ्ट हो गए.

 

कर्नल अजय ने बताया, मेरी बेटी ने मुझसे कहा था कि कुछ समय के लिए मैं हॉबी के तौर पर मॉडलिंग करना चाहती हूं, जिसके लिए मैंने उसे कभी रोका नहीं. बेटी की खातिर हम मुंबई में शिफ्ट होने के लिए तैयार हो गए थे. साल 2017 से मैं अपने परिवार से साथ मुंबई में रह रहा हूं, यहां पर ऐश्वर्या ने कुछ समय के लिए मॉडलिंग की. 

 

एक दिन मेरी बेटी ने मुझसे कहा, ‘पापा अब मैं IAS की तैयारी करना चाहती हूं‘. इस फैसले में भी मैंने उसे पूरा सपोर्ट किया. क्योंकि मैं जानता हूं कि ऐश्वर्या शुरुआत से ही पढ़ाई में होशियार रही है. वो ये भी कर लेगी.    

 

अजय ने बताया, हमने तैयारी के लिए एक पैटर्न बनाया, मैं जानता था उसने काफी लंबे समय से हिंदी विषय की पढ़ाई नहीं की है. जिसकी तैयारी मैं उसे खाने की टेबल पर करवाता था.

 

वह सुबह उठकर पढ़ना पसंद करती थी. ऐसे  में मैं भी उसके साथ सुबह उठ जाता था. ऐश्वर्या के पढ़ाई के बोझ को हल्का करने के लिए मैं रोज सुबह उठकर पूरा न्यूज पेपर पढ़ता और जरूरी टॉपिक्स पर निशान लगाता, ताकि वह बेफिजूल में पूरा न्यूज पेपर न पढ़े, बल्कि जरूरी टॉपिक्स पर ही ध्यान दें. इसके लिए मैं नोट्स भी तैयार करता था.

     

अजय ने बताया, मैंने पिछले कई साल के UPSC क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर फोटोकॉपी करवाई थी, जिन्होंने ऐश्वर्या की पढ़ाई में मदद की. उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या को ऑनलाइन पढ़ना पसंद नहीं था. इसलिए जो भी जरूरी टॉपिक्स होते उन्हें मैं डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा लेता था. आज मेरी बेटी परीक्षा में सफल हो गई है और 93वीं रैंक हासिल की है. इससे बड़ी खुशी एक पिता के लिए क्या हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवक ने खुद को मारी गोली, मौत
Next Article गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की गुजरात में माैत

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.