Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति की ह’त्यारोपी महिला बंदी की जेल के बाथरूम में मिली लाश, DC-SP क्या बता गये… देखें
Headlines

पति की ह’त्यारोपी महिला बंदी की जेल के बाथरूम में मिली लाश, DC-SP क्या बता गये… देखें

March 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जेल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के डिस्ट्रिक्ट जेल में एक महिला विचाराधीन कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया। डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

बाथरूम में मिली महिला कैदी की लाश

मृत महिला कैदी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा निवासी संझली हेंब्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति झंडू हांसदा की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी। इस मामले में नगर थाना में 17 फरवरी 2026 को कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, मंडल कारा के बाथरूम में महिला कैदी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत उसे अचेत अवस्था में इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप

घटना सामने आने के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में डीसी और एसपी अपनी टीम के साथ मंडल कारा पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

डीसी-एसपी ने की पूछताछ, जांच जारी

मौके पर पहुंचकर डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने जेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। डीसी मनीष कुमार ने बताया कि महिला कैदी की बाथरूम में मौत हुई है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

पति की हत्यारोपी महिला बंदी की जेल के बाथरूम में मिली लाश, पाकुड़ DC मनीष कुमार और SP निधि द्विवेदी क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/B4qrt8NcuA

— News Samvad (@newssamvaad) March 26, 2026

सवालों के घेरे में जेल सुरक्षा व्यवस्था

इस घटना के बाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर एक विचाराधीन कैदी ने जेल के अंदर इस तरह का कदम कैसे उठा लिया, इसे लेकर जांच में कई अहम बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में e-Summon का ट्रायल शुरू, इस दिन तक UAT देने का निर्देश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘जागृति’ से न्याय, ‘डॉन’ से नशामुक्ति : रामगढ़ में नई पहल को मिली रफ्तार
Next Article रामनवमी से पहले राजधानी की सड़कों पर उतरी फोर्स

Related Posts

बिहार

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026
Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.