WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इंदौर। राजेन्द्र नगर के न्यू प्रकाश नगर में बीती रात पन्नी और चटाई से तैयार झुग्गी में आग लगने से दो मासूम बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह आग शॉट शर्किट की वजह से लगी। आग से पूरी झुग्गी खाक हो गई। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मिश्र ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
इस झुग्गी में सोनू अपनी पत्नी ममता, पुत्री मुक्कू (5 ) और नंदू (3 ) के साथ रहते थे। सोमवार रात सभी खाना खाकर सो गए। रात करीब 12 बजे शॉट शर्किट से झुग्गी में आग लग गई। पन्नी और चटाई की वजह से आग तेजी से फैल गई। अचानक हुए इस हादसे में मासूम मुक्कू और नंदू (सगी बहनें) की झुलसने से मौत हो गई।

