अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : लातेहार का बोरसीदाग इलाका आज यानी शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। चंदवा थाना क्षेत्र स्थित पीआरए इंडिया कंपनी की साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की और मौके से फरार हो गये। अपराधियों ने शाम करीब पांच बजे कंपनी के कर्मियों को टारगेट कर दो राउंड गोली चलायी। एक गोली वहां काम कर रहे एक कर्मी के सिर के बगल से गुजर गयी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद दोनों हमलावर बाइक से चंदवा की तरफ फरार हो गए।
इधर वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में खलबली मच गयी। कंपनी के कर्मियों ने सूचना चंदवा पुलिस को दी। मिली सूचना पर चंदवा थाना की पुलिस स्पॉट पर पहुंची। पुलिस ने स्पॉट से दो खोखे बरामद किये। पुलिस का कहना है कि मौका-ए-वारदात से किसी भी उग्रवादी संगठन या आपराधिक गिरोह का पर्चा नहीं मिला है। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस बात का पता लगाने में पुलिस जुट चुकी है। बता दें कि जहां फायरिंग की गयी, वह लातेहार का NH-49 है और यहां कुड़ू से उदयपुरा तक फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद पांडेय
इसे भी पढ़ें : रांची से लूटा गया ट्रक लातेहार में मिला, दो संदेही भी धराये
इसे भी पढ़ें : BSF ने घुसपैठ कर रहे सात आतंकियों को बॉर्डर पर किया ढेर
इसे भी पढ़ें : BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, अब साइबर अटैक की कोशिश
इसे भी पढ़ें : भारत के INS विक्रांत ने मचाया तांडव, पाकिस्तान का कराची पोर्ट तहस-नहस
इसे भी पढ़ें : भारत के जांबाजों ने जवाबी कार्रवाई में मुजफ्फराबाद पर बोला धावा
इसे भी पढ़ें : ससुर के सामने पत्नी को 19 बार मा’रा छुरा, फिर बोला…



