Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘ऑपरेशन मेघाबुरु’ का सबसे बड़ा शिकार, 55 जवानों की शहादत का गुनहगार खूंखार मिसिर बेसरा अरेस्ट… जानें उसकी पूरी जीवन कुंडली
Headlines

‘ऑपरेशन मेघाबुरु’ का सबसे बड़ा शिकार, 55 जवानों की शहादत का गुनहगार खूंखार मिसिर बेसरा अरेस्ट… जानें उसकी पूरी जीवन कुंडली

July 28, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मिसिर बेसरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi/Giridih : झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सली मोर्चे पर एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। राज्य में माओवादी गतिविधियों की रीढ़ माने जाने वाले और 1 करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिसिर बेसरा प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक बॉडी पोलित ब्यूरो का बेहद ताकतवर सदस्य रहा है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने उसे गिरिडीह और धनबाद जिले की सीमा से सटे इलाके से दबोचा है।

इस बड़े ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बेसरा के साथ संगठन के दो अन्य सक्रिय कैडरों मोछू और सौरभ उर्फ गौरव को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो स्थानीय ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां किसी गुप्त ठिकाने पर सभी से अलग-अलग और गहराई से पूछताछ में जुटी हुई हैं।

गिरिडीह के छोटे से गांव से पोलित ब्यूरो तक का सफर

मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, उर्फ सुनिर्मल, उर्फ प्रदीप मूल रूप से गिरिडीह जिले के मदनाडीह गांव का रहने वाला है। उसका जन्म 1960 के आसपास हुआ था। गांव से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए धनबाद चला गया था। वहां उसने राजगंज से राजनीति विज्ञान में बीए और एमए की डिग्री हासिल की। 1980 के दशक में जब अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर उथल-पुथल चल रही थी, उसी दौर में वह वामपंथी उग्रवादी विचारधारा की चपेट में आ गया। उसने अपना घर-परिवार छोड़ दिया और माओइस्ट कम्युनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया (MCCI) में एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हो गया। अपनी रणनीतिक समझ के दम पर वह जल्द ही संगठन में बड़ा नाम बन गया। साल 2004 में MCCI और पीपुल्स वॉर ग्रुप (PWG) के विलय के बाद जब भाकपा (माओवादी) बना, तब तक बेसरा माओवादियों की सैन्य इकाई का मुख्य रणनीतिकार बन चुका था। बाद में उसे संगठन की सबसे ऊंची कमान ‘पोलित ब्यूरो’ में जगह दी गई।

55 जवानों की शहादत और दुस्साहसिक जेलब्रेक

मिसिर बेसरा झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में दर्जनों बड़ी हिंसक वारदातों का मुख्य साजिशकर्ता रहा है। उसके खिलाफ हत्या, सुरक्षा बलों पर घातक हमले, आईईडी (IED) ब्लास्ट और करोड़ों रुपये की लेवी (रंगदारी) वसूली के संगीन मामले दर्ज हैं।

चाईबासा के बलिबा और बिटकिलसोय में सुरक्षा बलों पर हुए भीषण आईईडी ब्लास्ट और फायरिंग का मास्टरमाइंड वही था, जिसमें 55 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा जून 2009 में जब उसे बिहार के लखीसराय कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था, तब 30 से ज्यादा हथियारबंद माओवादियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध बमबारी और फायरिंग करके उसे छुड़ा लिया था। उस दुस्साहसिक जेलब्रेक कांड में भी एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ था।

परिवार छूटा, बेटा आज भी कर रहा मजदूरी

उग्रवाद के रास्ते पर निकलने के बाद मिसिर बेसरा का अपने परिवार से नाता पूरी तरह टूट गया। उसकी शादी मोनासी देवी से हुई थी, लेकिन बेसरा के बरसों तक अंडरग्राउंड रहने के बाद उसकी पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया। बेसरा का एक बेटा है—सिद्धार्थ। सिद्धार्थ ने अपने पिता के खतरनाक रास्ते को पूरी तरह नकार दिया। वह हिंसा से दूर रहकर एक आम नागरिक की तरह रहता है और दिहाड़ी मजदूरी करके ईमानदारी से अपना पेट पालता है।

सुरक्षा बलों का शिकंजा और नेटवर्क की तबाही

हाल के कुछ सालों में सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर की टीमों ने सारंडा और कोल्हान के घने जंगलों में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ और ‘ऑपरेशन मेघाबुरु’ चलाकर माओवादियों के कमर तोड़ दी है। संगठन के कई शीर्ष कमांडर या तो मुठभेड़ में मारे गए या फिर उन्होंने सरेंडर कर दिया। इस इलाके में माओवादी संगठन को बचाए रखने वाला मिसिर बेसरा ही आखिरी सबसे बड़ा चेहरा बचा था। उसके पकड़े जाने से संगठन का ढांचा लगभग ध्वस्त हो गया है।

पूछताछ से खुल सकते हैं वसूली और सप्लाई के नेटवर्क

पुलिस को उम्मीद है कि मिसिर बेसरा और उसके साथियों से पूछताछ में संगठन के शीर्ष नेतृत्व की हरकतों, हथियारों की सप्लाई लाइन, लेवी वसूली के बड़े नेटवर्क और उनके गुप्त ठिकानों का पता चलेगा। पुलिस उसके पास से जब्त मोबाइल, डायरी और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, पकड़े गए दो ग्रामीणों से यह पता लगाया जा रहा है कि वे डर के मारे माओवादियों को पनाह दे रहे थे या फिर उनका संगठन से कोई सीधा संपर्क था।

इसे भी पढ़ें : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त, CID ने आठ घंटे तक की सवालों की बौछार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त, CID ने आठ घंटे तक की सवालों की बौछार
Next Article खदानों में सिर्फ कोयला ही नहीं, सुरक्षा और सम्मान भी जरूरी… तय हुआ CCL की सुरक्षा का नया रोडमैप

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.