Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 11:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में नरसंहार, 200 लोगों के सामने हुआ मौ’त का तांडव
Headlines

बिहार में नरसंहार, 200 लोगों के सामने हुआ मौ’त का तांडव

July 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
परिवार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Purniya : पूर्णिया जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजीगंज पंचायत के आदिवासी बाहुल्य टेटगामा में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला गया। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना समेत आसपास के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं। घटना के संबंध में चश्मदीद परिवार के एक मात्र जीवीत युवक सोनू कुमार ने बताया कि उसकी मां पर डायन का आरोप लगाकर रविवार की देर रात गांव के मर्रर (प्रमुख) नकुल उरांव के नेतृत्व में एक बैठक की गई। बैठक में गांव के करीब 200 लोग शामिल हुए है। इसी दौरान डायन का आरोप लगी मां सीता देवी और पिता बाबू लाल उरांव सहित परिवार के अन्य लोगों को बुलाया गया।

बैठक के दौरान ही तालिबानी फरमान जारी करते हुए पहले सभी के साथ लाठी डंडे से बेहरमी से मारपीट की। उसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। मौत होने के बाद सभी को ट्रैक्टर पर लोडकर एक सुनसान जगह ले जाकर ठिकाने लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना समेत आसपास के 3 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत और एएसपी आलोक रंजन सहित अन्य पुलिस भी मौके पर हैं।

Advertisement

पुलिस कप्तान स्वीटी सहरावत ने बताया कि श्वान दस्ते की मदद से पांचों शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एक मात्र बचे बचे किशोर (सोनू कुमार ) के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलायी जाएगी।

मुफस्सिल थानेदार उत्तम कुमार ने बताया कि डायन का आरोप लगाकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों को मर्रर के साथ मिलकर ग्रामीणों ने हत्या कर दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सहित गांव के मर्रर नकुल उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुफस्सिल थाना समेत आसपास के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस कप्तान स्वीटी सहरावत और एएसपी आलोक रंजन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी गांव में कैंप कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : बिहार को पांच नई ट्रेनों की सौगात दे गये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

इसे भी पढ़ें : PLFI के लिए लेवी वसूलने वाले चार धराये, सिग्नल एप के जरिये करते थे काम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेखते-देखते धधक उठे अपार्टमेंट के पांच फ्लैट
Next Article जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर सख्त हुए DC, क्या बोल गये… जानें

Related Posts

Headlines

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026
Headlines

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026
Headlines

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.