अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : पटना में सोमवार को सिद्धनाथ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। आग ने तेजी से 5 फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग अपने फ्लैट से सामान और गैस सिलेंडर निकालने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, “एक फ्लैट से तेज धुआं निकलता दिखा। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई।”
बहादुरपुर थानेदार संजय शंकर ने बताया, “सिद्धनाथ अपार्टमेंट में कुल 24 फ्लैट हैं। सोमवार की दोपहर फ्लैट संख्या 304 में धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया।” उन्होंने कहा, “आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट संख्या 304 में चार से पांच महिलाएं थीं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की लपटें तेज होने के कारण 5 फ्लैट प्रभावित हुए, लेकिन समय पर आग पर काबू पा लिया गया।”
सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी शशिकांत प्रसाद शर्मा ने बताया, “किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं।”
इसे भी पढ़ें : चोरी का ताना मारता था बिनोद अग्रवाल, इस चलते कर दिया काम तमाम
इसे भी पढ़ें : मस्क के स्कूल में 1 घंटे क्लास की फीस 1.88 लाख
इसे भी पढ़ें : बारिश में बच्चों में दिखे ये 7 लक्षण तो न करें इग्नोर
इसे भी पढ़ें : दहलने से बच गया सारंडा का यह जंगल… जानें कैसे (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : DGP अनुराग गुप्ता ने बदल डाले 23 पुलिस अधिकारियों के कंधों पर लगे सितारे
इसे भी पढ़ें : बिना लिखित परीक्षा के पाएं सरकारी नौकरी, कहां और कैसे… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश से तबाही, 14 जिलों में हालात खराब
इसे भी पढ़ें : पहली बार फारबिसगंज होते हुए चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन

